img-fluid

देशभर में जगमगाएँगे 75 हजार स्नेह दीप… आत्मनिर्भरता की अनूठी मिसाल बने दिव्यांग

November 06, 2026

नागदा। धनतेरस पर्व पर जब देशभर में हजारों घर स्नेह दीप की रोशनी से जगमगाएँगे, तब इन दीपकों को बनाने वाले दिव्यांगजनों के चेहरों पर भी आत्मनिर्भरता, सम्मान और खुशियों की अनूठी चमक दिखाई देगी। क्योंकि इन दीपक का निर्माण दिव्यांगजनों ने अपनी मेहनत से किया। इस मेहनत से प्राप्त आय से गुरुवार को स्नेह परिसर में दीपावली उपहार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। स्नेह के परियोजना अधिकारी विप्लव चौहान ने बताया कि अतिथि एसडीएम रंजना पाटीदार, सीएसपी कमल निगवाल, ग्रेसिम उद्योग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद कांकरा, तहसीलदार मधु नायक, ग्रेसिमउद्योग के लीगल हेड अशोक शर्मा, लायंस जोन चेयरपर्सन अशोक बिसानी, लायंस क्लब नागदा ग्रेटर के अध्यक्ष डॉ. ओम बैरागी, लायंस क्लब नागदा गोल्ड के अध्यक्ष लखन गुर्जर, लियो क्लब स्नेह के अध्यक्ष दक्ष प्रजापत रहे।


  • एक हजार से 75 हजार दीपक तक पहुँचा आत्मनिर्भरता का सफर
    स्नेह के संस्थापक डॉ. पंकज मारू ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि वर्ष 2009 में मात्र 1 हजार दीपक के निर्माण से आत्मनिर्भरता की यह छोटी-सी पहल शुरू हुई थी, जो आज 75 हजार दीपक के अभियान का रूप ले चुकी है। विशेष रूप से इस वर्ष स्नेह दीप राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित मध्यप्रदेश के समस्त जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तक पहूंचाए गए।

    अपनी मेहनत की कमाई से मनी खुशियों की दीपावली
    समारोह में दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित दीपक की बिक्री से प्राप्त आय से स्नेह के 175 दिव्यांगजनों और 42 प्रशिक्षकों को लगभग पांच लाख रुपए मूल्य के दीपावली उपहार वितरित किए गए। समारोह में सतीश बजाज, सलीम खान, राजेश इंद्र, आशीष पोखरना सहित अभिभावक गण, स्नेह परिवार के सदस्य गण मौजूद थे। संचालन स्नेह के उपनिदेशक महेशचंद्र राठौड़ ने किया। आभार स्नेह के सचिव विनय राज शर्मा ने माना।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved