
नई दिल्ली। बॉलीवुड(Bollywood’s celebrated) की चर्चित कल्ट कॉमेडी खोसला(cult comedy, Khosla Ka Ghosla) का घोसला अब अपने पार्ट 2(second installment) के साथ वापसी करने जा रही है। टी-सीरीज(T-Series has announced) ने सोशल मीडिया (social media)पर फिल्म की रिलीज डेट 28 अगस्त 2026 का ऐलान कर दिया है। यह ऐलान होते ही फिल्म के फैंस में(film’s fanbase.) खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है।
20 years later…The Khoslas are back.#KhoslaKaGhosla2 In Cinemas on 28th August 2026. pic.twitter.com/WPbMZA7SOC
— T-Series (@TSeries) March 12, 2026
20 साल बाद लौटे खोसलाज
पहले पार्ट के बाद 20 साल तक फैंस इस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टी-सीरीज के पोस्ट में लिखा गया, “20 साल बाद… खोसलाज वापस आ रहे हैं।” सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, “सबसे ज्यादा इंतजार इसी फिल्म के सीक्वल का था।” जबकि एक अन्य ने कहा, “28 अगस्त को जबरदस्त हंसी और मजा आने वाला है।”
KHOSLAS ARE BACK😎AND HOW:😂
I have been in movies now for four decades. But never have I experienced this crazy anticipation for the sequel of any movie (including International) as in the case of #KhoslaKaGhosla2! I wonder what is it that resonates with the magic of this film!… pic.twitter.com/WWDTjOTftI— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 13, 2026
मुख्य कलाकार और नया चेहरा
पार्ट 2 में पहले पार्ट के सभी स्टार्स वापसी कर रहे हैं। अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और तारा शर्मा फिल्म का हिस्सा होंगे। इसके अलावा भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन को भी नए चेहरे के रूप में शामिल किया गया है। रवि किशन ने कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है।
पहले पार्ट की यादें और बॉक्स ऑफिस
खोसला का घोसला साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म की IMDb रेटिंग 8.2 थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने भारत में 6.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का बजट मात्र 3.75 करोड़ था।
फिल्म के निर्माताओं का उद्देश्य है कि खोसला का घोसला 2 पहले पार्ट की तरह दर्शकों को हंसी, मनोरंजन और दिल को छूने वाली कहानी के साथ खुश करे। फैंस को 28 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में खोसला परिवार की वापसी देखने को मिलेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved