img-fluid

नेटफ्लिक्स पाकिस्तान टॉप 10 में छाई आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म 38 करोड़ में बनी और कमाए 155 करोड़

March 13, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों (films) की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है बल्कि दुनिया के कई देशों में भी भारतीय फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। खासकर ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platforms) के दौर में फिल्मों की पहुंच और भी ज्यादा बढ़ गई है।यही वजह है कि कई साल पहले रिलीज (release) हुई फिल्में भी एक बार फिर चर्चा में आ जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म (film) इन दिनों पाकिस्तान (Pakistan) में खूब ट्रेंड कर रही है।

साल 2018 में रिलीज हुई आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म राजी इन दिनों पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाए हुए है। 12 मार्च को जारी ट्रेंडिंग लिस्ट के मुताबिक यह फिल्म वहां तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी और दमदार अभिनय के कारण दर्शकों के बीच एक बार फिर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

राजी एक देशभक्ति से जुड़ी स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट ने एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी अहम भूमिका में नजर आए थे। कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे अपने देश के लिए पाकिस्तान में जासूसी करने भेजा जाता है। फिल्म में देशभक्ति के साथ भावनात्मक पहलुओं को भी बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है।

फिल्म के निर्देशन की बात करें तो इसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने इस कहानी को बेहद संवेदनशील और यथार्थवादी अंदाज में बड़े पर्दे पर उतारा था। यही वजह है कि फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी काफी सराहना मिली थी।

राजी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म ने कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए। आईएमडीबी के अनुसार फिल्म ने छोटे-बड़े मिलाकर कुल 25 अवॉर्ड्स जीते थे। इसके साथ ही इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है जो इसे एक मजबूत और पसंद की जाने वाली फिल्म साबित करती है।

अगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो यह भी काफी शानदार रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 38 करोड़ रुपये था जबकि इसने भारत में करीब 155.17 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इस तरह यह फिल्म उस साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई थी।

दिलचस्प बात यह है कि नेटफ्लिक्स पर राजी के साथ कई अन्य फिल्में भी पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही हैं। इनमें अक्यूस्ड धुरंधर पद्मावत दम लगाके हइशा और तेरे इश्क में जैसी फिल्में भी शामिल हैं।


  • ओटीटी प्लेटफॉर्म की वजह से फिल्मों को नया जीवन मिल जाता है और राजी इसका ताजा उदाहरण है। रिलीज के कई साल बाद भी यह फिल्म दर्शकों को उतनी ही पसंद आ रही है जितनी उस समय आई थी। आलिया भट्ट की दमदार एक्टिंग और कहानी की मजबूती ही इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।

    Share:

  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मांगा भाजपा का साथ, बोले- सपा-कांग्रेस में मुझे इस्तेमाल करने की चतुरता नहीं

    Fri Mar 13 , 2026
    लखनऊ. शंकराचार्य (Shankaracharya) स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwaranand Saraswati) ने कहा है कि सपा (SP), कांग्रेस (Congress) या कोई भी राजनीतिक दल इतना चतुर नहीं है कि मुझे चुनाव में इस्तेमाल (Utilize) कर सके। हम किसी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि गंगा और गोरक्षा जैसे मुद्दों के लिए काम कर रहे हैं, जो पहले से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved