
नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान(Former England captain) और क्रिकेट एक्सपर्ट माइकल वॉन(cricket expert Michael Vaughan) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026(the 2026 T20 World Cup) में साउथ अफ्रीका(South Africa) को सबसे बेवकूफ टीम बताया। उनका कहना है कि सुपर-8 में भारत को हराने के बाद साउथ अफ्रीका(South Africa) के पास भारत को टूर्नामेंट से बाहर करने(India out) का मौका था, लेकिन उन्होंने यह मौका गंवा दिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए लगातार तीसरी बार खिताब जीता। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। हालांकि भारत को टूर्नामेंट में एकमात्र हार सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ झेलनी पड़ी थी।
वॉन के अनुसार, भारत को सुपर-8 में हराने के बाद साउथ अफ्रीका के पास रणनीति बनाने और भारत को बाहर करने का सुनहरा मौका था। भारत की हार के बाद नेट रन रेट गिर गया था, जबकि वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज कर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदें बनाए रखी थीं। अगर वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीका को हराती, तो भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाती।
लेकिन साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को 9 विकेट से हराकर भारत के सेमीफाइनल के दरवाजे खोल दिए। माइकल वॉन ने ‘Stick to Cricket’ पॉडकास्ट में कहा, “इस टूर्नामेंट की सबसे बेवकूफ टीम साउथ अफ्रीका थी। अगर उन्होंने वेस्ट इंडीज को जीतने दिया होता, तो भारत बाहर हो जाता। भारत का विजय रथ वहीं रुक जाता। उन्होंने उस मैच के बाद अपने कुछ खिलाड़ियों को आराम भी दिया।”
51 साल के वॉन ने आगे कहा, अगर आप टी20 वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं, तो सबसे आसान तरीका है कि सबसे बेहतरीन टीम को शुरुआती दौर में ही बाहर कर दिया जाए। लेकिन साउथ अफ्रीका ने ऐसा नहीं किया और भारत ने लगातार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया।
साउथ अफ्रीका की यह चूक और भारत की लगातार जीत ने फैंस के लिए रोमांच और उत्साह दोनों बनाए रखा। वॉन की टिप्पणी ने इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी रणनीतिक चूक को उजागर कर दिया और यह साबित किया कि क्रिकेट में अवसरों को खोना भारी पड़ सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved