img-fluid

बंगाल और केरल में भाजपा बिना सीएम चेहरे के लड़ेगी चुनाव, सभी बड़े नेताओं को उतारने की तैयारी

March 14, 2026

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में भाजपा (BJP) पश्चिम बंगाल (West Bengal) और केरल (Kerala) में मुख्यमंत्री पद के लिए किसी चेहरे की घोषणा किए बिना चुनाव लड़ेगी। पश्चिम बंगाल में पार्टी सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केरल में एनडीए के सहयोगी दलों के साथ मिलकर सभी 140 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

पश्चिम बंगाल में भाजपा मौजूदा सांसदों के साथ-साथ पूर्व सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। केंद्रीय नेतृत्व ने गुरुवार शाम को दोनों राज्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, पार्टी इस बार पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी, लेकिन मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा घोषित नहीं करेगी।


  • सीएम कैंडिडेट कौन?

    केरल में भाजपा एनडीए के सहयोगी दलों ट्वेंटी 20 और भारतीय जन धर्म सेना के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी खुद लगभग 90 से 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि बाकी 40 सीटें सहयोगियों के बीच आधी-आधी बांटी जाएंगी। पिछली बार भाजपा ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि भारतीय जन धर्म सेना ने 21 सीटों पर।

    इस बार भी भाजपा बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ेगी। पिछली बार मेट्रो मैन ई. श्रीधरन को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया था, लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हुआ। चुनाव प्रचार में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रमुख रूप से दिखाया जाएगा।

    राज्य स्तर पर केरल भाजपा प्रमुख राजीव चंद्रखेशर, ट्वेंटी 20 प्रमुख साबू एम. जैकब और भारतीय जन धर्म सेना प्रमुख टी. वेल्लापेल्ली के चेहरे चुनावी पोस्टरों पर प्रमुख रूप से रहेंगे। केरल में भाजपा स्थानीय निकायों के चुनावों में उत्साहित दिख रही है, खासकर तिरुवनंतपुरम में पहली बार पार्टी का मेयर चुना गया है।

    Share:

  • LPG संकट के बीच कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी; हजारों सिलेंडर जब्त

    Sat Mar 14 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष (Ongoing conflict in West Asia) का असर अब भारत में भी ऊर्जा आपूर्ति पर दिखने लगा है। ईरान (iran) द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर नाकेबंदी (Blockade of the Strait of Hormuz) के कारण तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का करीब 85 प्रतिशत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved