img-fluid

उज्जैन में अजीब चोरी का मामला: पड़ोसन के इनरवियर चुराते पकड़ा गया युवक, वजह सुनकर पुलिस भी हैरान

March 14, 2026

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain)  जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को पड़ोस में रहने वाली महिला के इनरवियर चोरी (Woman’s underwear stolen) करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि मामला एकतरफा प्यार (one sided love) से जुड़ा है।

सूखने डाले कपड़ों में से गायब हो रहे थे इनरवियर

यह मामला उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अमित मालवीय (25) के रूप में हुई है, जो शिकायतकर्ता महिला के घर के पास ही रहता है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर घर के बाहर कपड़े सूखने के लिए डालती थी, लेकिन कुछ दिनों से उसके इनरवियर बार-बार गायब हो रहे थे।


  • CCTV में कैद हुई चोरी

    शक होने पर परिवार के लोगों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में दिखाई दिया कि आरोपी कपड़े सूखने वाली जगह पर पहुंचता है और वहां से केवल महिला के इनरवियर उठाकर अपनी जींस की जेब में रख लेता है। बाकी कपड़े उसी तरह टंगे रहते हैं। इसके बाद वह चुपचाप वहां से चला जाता है।

    फुटेज के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    फुटेज मिलने के बाद महिला और उसके परिजन चिमनगंज मंडी थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत के साथ वीडियो भी सौंप दिया। फुटेज देखने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसी कॉलोनी से उसे पकड़ लिया।

    पूछताछ में सामने आई वजह

    थाना प्रभारी गजेंद्र पचेरिया के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महिला से एकतरफा प्यार करता है। इतना ही नहीं, उसने महिला के नाम का टैटू भी अपनी छाती पर बनवा रखा है।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Share:

  • यौम-ए-कुद्स पर कश्मीर और लेह में प्रदर्शन, हजारों लोगों ने फिलिस्तीन-ईरान के समर्थन में निकाली रैली

    Sat Mar 14 , 2026
    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (J&K) के बडगाम और लद्दाख के लेह में आज यौम-ए-कुद्स (Youm-e-Quds) के अवसर पर हजारों लोगों ने बड़ी संख्या में जुटकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल की नीतियों का विरोध (Opposition to US and Israeli policies) करते हुए क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष पर चिंता जताई। बडगाम में बड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved