img-fluid

लाइव इंटरव्यू के बीच मंत्री को अचानक अंदर से खींच ले गए आए अफसर बोले-राष्ट्रपति इंतजार कर रहे हैं;

March 14, 2026

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान (Iran) के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका (US) में एक नाटकीय घटना सामने आई, जब अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट स्काई (Scott Bessent) को लाइव इंटरव्यू के दौरान अचानक बीच में ही उठकर जाना पड़ा। बताया गया कि राष्ट्रपति Donald Trump ने उन्हें तत्काल बुलाया था, जिसके बाद मंत्री इंटरव्यू अधूरा छोड़कर सीधे व्हाइट हाउस के लिए रवाना हो गए।


  • इंटरव्यू के दौरान मिला अचानक संदेश

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 63 वर्षीय बेसेंट उस समय Sky News के पत्रकार विल्फर्ड फोर्स्ट के साथ “The Master Investor Podcast” के लिए बातचीत कर रहे थे। यह इंटरव्यू वॉशिंगटन स्थित ट्रेजरी विभाग के ऐतिहासिक कैश रूम में चल रहा था।
    करीब 13 मिनट की बातचीत के बाद अचानक एक सहयोगी कमरे में आया और बेसेंट से कहा कि राष्ट्रपति तुरंत बुला रहे हैं। संदेश मिलते ही बेसेंट ने इंटरव्यू रोक दिया, माइक्रोफोन हटाया गया और वे करीब सुबह 10:22 बजे व्हाइट हाउस के लिए निकल गए।

    दो घंटे बाद लौटे मंत्री

    रिपोर्ट के अनुसार बेसेंट लगभग दो घंटे बाद वापस लौटे। उन्होंने बताया कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
    उनके मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप सकारात्मक मूड में हैं और ईरान से जुड़े मिशन पर तेजी से काम हो रहा है।

    संघर्ष की पृष्ठभूमि

    दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव 28 फरवरी से और बढ़ गया है। अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर Operation Epic Fury नाम से सैन्य अभियान चलाया था। इस कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी और खाड़ी क्षेत्र में कई सैन्य व ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया।

    वैश्विक बाजारों पर असर

    इस संघर्ष का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है, जबकि कई अन्य आर्थिक संकेतकों पर दबाव बढ़ा है।
    विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तनाव लंबा खिंचता है तो इसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरा पड़ सकता है। खासतौर पर Strait of Hormuz पर बढ़ता दबाव चिंता का बड़ा कारण माना जा रहा है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में से एक है।

    Share:

  • US में नौकरी का मौका अब वेतन के आधार पर..... H1B Visa के नियम बदले... 1 अप्रैल से नई व्यवस्था

    Sat Mar 14 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिका (America) ने एच-1बी वीजा (H-1B Visa) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब इस वीजा के लिए चयन केवल लॉटरी प्रणाली (Lottery System) से नहीं होगा। नई व्यवस्था में नौकरी के वेतन को भी अहम आधार बनाया जाएगा। इसका मतलब यह है कि जिस नौकरी का वेतन ज्यादा होगा, उस आवेदक को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved