
नई दिल्ली। बॉलीवुड के गाने(Bollywood songs) अक्सर हिट होते हैं, लेकिन कुछ गाने ऐसे भी हैं जिनके बोल इतने वल्गर या डबल मीनिंग वाले(featuring lyrics so vulgar) होते हैं कि सुनने वाले शर्म से लाल (embarrassment)हो जाते हैं। हाल ही में नोरा फतेही का गाना ‘सर के चुनर सरके’ विवादों(Nora Fatehi’s song ‘Sarke Chunariya) में छा गया है। लेकिन यह पहला मामला नहीं है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के वो 7 गाने(Bollywood songs) जिनके बोल सुनकर हर कोई सोच में पड़(whose lyrics leave everyone wondering) जाए कि ये किसने लिखे(who on earth wrote these)।
1. सर के चुनर सरके (केडी द डेविल)
यह गाना विवादित लिरिक्स के लिए ट्रोल हो रहा है। बोल हैं सीधे-सादे अश्लील और डबल मीनिंग वाले। इसे लिखा है रकीब आलम ने, जिन्होंने पुष्पा, गोट, पुष्पा 2 जैसे गानों की रचनाएँ की हैं।
2. चोली के पीछे क्या है (खलनायक)
संजय दत्त का यह गाना भी ट्रोल का शिकार हुआ था। हालांकि मेकर्स ने बताया कि यह राजस्थानी लोकगीत पर आधारित है। इसे लिखा है आनंद बख्शी ने।
3. रुक्मिणी रुक्मिणी (रोजा)
यह गाना सुहागरात और शादी के हल्के-फुल्के मज़ाक पर आधारित था। बुजुर्ग महिलाएं नई दुल्हन से सवाल पूछती हैं। सेंसर बोर्ड ने इसे सांस्कृतिक अभिव्यक्ति माना। लिरिसिस्ट पीके मिश्रा।
4. दिन में लेती है, रात में लेती है (अमानत)
संजय दत्त की यह फिल्म भी डबल मीनिंग गानों की लिस्ट में है। बोलों की वजह से यह आज भी चर्चित है।
5. खड़ा है खड़ा है (अंदाज)
अनिल कपूर और जुही चावला पर फिल्माया गया यह गाना अब मीम्स में भी लोकप्रिय है। इसे लिखा है इंदीवर ने।
6. सरकाय लेयो खटिया (राजा बाबू)
गोविंदा और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया यह गाना समीर ने लिखा। बोल और डांस स्टेप्स के कारण खूब आलोचना हुई।
7. सैंया के साथ मड़ैया में / पल्लू के नीचे दबा के रखा है (ईना मीना डीका / राउडी राठौर)
ऋषि कपूर और जुही चावला पर फिल्माया गया गाना, और राउडी राठौर का गाना, दोनों ही डबल मीनिंग के लिए विवादित रहे। लिरिसिस्ट समीर।इन गानों की वजह से बॉलीवुड में विवाद और ट्रोलिंग आम बात रही है। हालांकि पार्टी और डीजे में ये गाने आज भी खूब बजते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved