
नई दिल्ली। IPL 2026 (2026 IPL)का आगाज होने को है, डिफेंडिंग चैंपियन (defending champions)रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bangalore) वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को इस रंगारंग लीग के 19वें सीजन का पहला मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ‘क्रिकेट के इस त्योहार’ के शुरू होने से पहले हम आपके लिए रोजाना कुछ ना कुछ रोचक आंकड़े लाते रहते हैं, इस कड़ी में आज हम कुछ ऐसा 5 वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन तो बनाए, मगर कभी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए। इस लिस्ट में एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों के नाम शामिल है। टॉप पर जो खिलाड़ी है उसका नाम जानकर तो आप विश्वास नहीं कर पाएंगे।
एबी डी विलियर्स
दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले एबी डी विलियर्स इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने 14 सीजन में 5162 रन बनाए। 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए डी विलियर्स ने कई धमाकेदार पारियां खेलीं, लेकिन ऑरेंज कैप उनके नाम नहीं हुई।
एमएस धोनी
एमएस धोनी, जो चेन्नई सुपर किंग्स को 5-5 खिताब जिताने वाले कप्तान हैं, का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। धोनी ने 5439 रन बनाए। कम नंबर पर बल्लेबाजी करने के बावजूद, उनकी चतुर बल्लेबाजी और फिनिशिंग के जादू के बावजूद, वह ऑरेंज कैप जीतने में सफल नहीं हुए।
सुरेश रैना
मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने अपने करियर में 205 मैचों में 5528 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हमेशा शानदार प्रदर्शन करने वाले रैना ने कभी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद ऑरेंज कैप का स्वाद नहीं चखा।
शिखर धवन
गब्बर शिखर धवन ने आईपीएल में मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और पंजाब जैसी टीमों के लिए खेलते हुए 222 मैचों में 6769 रन बनाए। धवन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2016 में खिताब भी जीता, लेकिन ऑरेंज कैप कभी उनके नाम नहीं रही।
रोहित शर्मा
‘मुंबई का राजा’ रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला है। अपने 272 मैचों में 7046 रन बनाने और मुंबई इंडियंस को 5-5 खिताब जिताने के बावजूद, उन्होंने कभी ऑरेंज कैप नहीं जीती। रोहित शर्मा आईपीएल में विराट कोहली (8661 रन) के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved