img-fluid

पुतिन ने जानबूझकर NATO देश पर दागी मिसाइल? इस देश के PM का दावा, सेना ने शुरू की जांच

November 20, 2026

नई दिल्ली: रूस ने क्या जानबूझकर NATO देश पोलैंड के हवाई क्षेत्र में मिसाइल दागी? यूक्रेन सीमा के पास एक मिसाइल क्रैश होने के बाद पोलैंड में यह सवाल उठ रहा है. पोलिश सेना इस घटना की जांच कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वस्तु पोलैंड में आकर गिरी थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद सेना उसे बरामद करने पहुंची. पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा, “रूसी मिसाइल का क्रैश होना शायद जानबूझकर उकसाने वाली कार्रवाई थी”

पोलैंड के रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिश ने इसे रूस की एक और उकसावे वाली कार्रवाई बताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पोलैंड के रक्षा मंत्री ने भी कहा कि उन्हें लगता है कि यह घटना रूस की जानबूझकर की गई उकसावे वाली कार्रवाई है. उन्होंने इसकी टाइमिंग पर भी सवाल उठाए, क्योंकि पोलैंड में इस समय यूरोपीय देशों की सेनाएं सैन्य अभ्यास कर रही हैं. पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने घटना के जवाब में मंत्रियों, सैन्य कमांडरों और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख के साथ बैठक बुलाने की बात कही है.


  • यूक्रेन सीमा से 60 किलोमीटर दूर मिला संभावित मलबा
    मिसाइल क्रैश से संभावित जगह पोलैंड के नोवी लिपोविएत्स गांव के पास बताई गई है. यह इलाका यूक्रेन की सीमा से करीब 60 किलोमीटर दूर है. पोलिश समाचार एजेंसी PAP के मुताबिक, एहतियात के तौर पर आसपास के स्कूलों में दिनभर के लिए छुट्टी कर दी गई. इलाके के CCTV कैमरों और मोबाइल फोन से मिले वीडियो में जंगल के पास तेज रोशनी के साथ बड़ा धमाका होता दिखाई दिया. घटनास्थल के आसपास सैन्य हेलिकॉप्टर और रेस्क्यू टीम देखी गई. पुलिस ने जांच के दौरान अस्थायी बैरिकेडिंग भी की.

    रूस के हमलों के बीच बढ़ा तनाव
    यह घटना यूक्रेन में रूस के हमलों के बीच हुई है. इन हमलों में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि नौ घायल हो गए. पुलों और परिवहन ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है. घटनास्थल से करीब 75 किलोमीटर दूर शुक्रवार को हजारों यूरोपीय सैनिक सैन्य अभ्यास कर रहे थे. यह अभ्यास युद्ध खत्म होने के बाद यूक्रेन में संभावित मिशन की तैयारी के लिए किया जा रहा है. इसका मकसद यूक्रेन को स्थिर करने और उसकी सेना के पुनर्निर्माण में मदद करना है.

    Share:

  • दिल्ली के महाआंदोलन में गूंजी चालक-परिचालकों की आवाज, नितिन गडकरी ने दिया बोर्ड गठन के लिए पत्र लिखने का आश्वासन

    Fri Nov 20 , 2026
    इंदौर। चालक-परिचालकों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर 19 नवंबर को दिल्ली में भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ द्वारा आयोजित महाआंदोलन में इंदौर के भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ, पंजीयन क्रमांक 7078) के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं सक्रिय साथी शामिल हुए। आंदोलन में चालक-परिचालक कल्याण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved