img-fluid

‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने पर विवाद जारी, नोरा और संजय दत्त की बढ़ सकती है मुश्किलें

March 19, 2026

डेस्क। नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज के बाद से ही विवादों में है। अब नेशनल कमीशन फॉर वूमेन ने भी इस गाने को लेकर बड़ा एक्शन लिया है, जिसकी वजह से संजय दत्त और नोरा फतेही की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

नेशनल कमीशन फॉर वूमेन (NCW) ने गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर उठे विवाद के बाद एक्ट्रेस नोरा फतेही, एक्टर संजय दत्त और कुछ अन्य लोगों को समन भेजा है। कमीशन ने अपने बयान में कहा कि गाने का कंटेंट पहली नजर में अश्लील, आपत्तिजनक और सेक्सुअली सजेस्टिव लगता है।


  • साथ ही यह भारतीय न्याय संहिता (BNS), IT एक्ट और POCSO एक्ट के नियमों का उल्लंघन करता हुआ नजर आ रहा है। NCW ने कहा कि उसने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस मामले का खुद संज्ञान लिया है।

    कमीशन ने गीतकार रकीब आलम, KVN ग्रुप के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और किरण कुमार को भी 24 मार्च को पेश होने के लिए बुलाया है। सभी से कहा गया है कि वे जरूरी दस्तावेजों के साथ हाजिर हों। कमीशन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई पेश नहीं होता है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

    Share:

  • तमिलनाडु बना देश का सबसे बड़ा कपड़ा निर्यातक, चार साल में 29% का उछाल

    Thu Mar 19 , 2026
    नई दिल्ली। भारत के टेक्सटाइल निर्यात क्षेत्र में तमिलनाडु ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य से 7,997.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 8 अरब डॉलर) का निर्यात दर्ज किया गया, जो पिछले चार वर्षों में लगभग 29.12 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2020-21 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved