
डेस्क: देशभर में ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में सियासी पारा हाई है. चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद से ही नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर अपने चरम पर है. ईद को लेकर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता पर हमला बोला है.
सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता के ईद समारोह में शामिल होने को लेकर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि हमें ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत ही नहीं है जो किसी एक समुदाय को खुश करने की ही कोशिश करती रहे. उन्होंने कहा कि फिरहाद हकीम जैसे व्यक्ति की भी ज़रूरत नहीं है, जो यह कहते हैं कि कोलकाता ‘मिनी पाकिस्तान’ बन जाएगा.
सुवेंदु के इन आरोपों पर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल होना सामाजिक सौहार्द बना रहता है. इसके साथ ही आपस में भाईचारा भी बना रहता है.
सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव को लेकर भी अभी से बड़ा दावा किया है. भले ही नामांकन दाखिल होना भी अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि वह ममता बनर्जी को 40 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हराएंगे. इससे पहले भी सुवेंदु और सीएम ममता आमने-सामने चुनाव लड़ चुकी हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved