img-fluid

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हनीमून पर थाईलैंड गए, फैंस बोले- ‘किसी की नजर न…’

March 22, 2026

डेस्क। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फरवरी 2026 में शादी की थी। इस समय दोनों थाईलैंड में हनीमून मना रहे हैं। उनके हनीमून की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही है।

न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हनीमून की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन दिनों दोनों थाईलैंड में हैं। उनकी एक रोमांटिक तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए और आंखों में आंखें डालकर देखते नजर आ रहे हैं।


  • खबर के मुताबिक, दोनों थाईलैंड के कोह समुई में एक प्राइवेट एयरबीएनबी विला में ठहरे हैं। उन्होंने लग्जरी रिसॉर्ट की बजाय शांत और निजी जगह चुनी है। इस तस्वीर में वह एक-दूजे को लगे लगाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों कैजुअल कपड़े पहने हुए हैं।

    रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी की थी। कुछ दिनों बाद 4 मार्च को हैदराबाद में इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा। शादी के बाद दोनों ने खुशी से फैंस के बीच पूरे भारत में मिठाइयां बांटी। कई शहरों जैसे हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और कोच्चि में मिठाई के ट्रक भेजे गए। साथ ही मंदिरों में अन्नदान भी करवाया ताकि सबके आशीर्वाद मिलें।

    कई फैंस ने कमेंट्स किए-

    • ‘मिस्टर मिसेज देवरकोंडा’
    • ‘इस दिव्य जोड़ी को कभी किसी की नजर न लगे’
    • ‘ईश्वर इस खूबसूरत जोड़ी को असीम प्रेम और साथ से नवाजें’
    • ‘हमेशा के लिए हर बुरी नजर से बचाकर रखे’
    • ‘क्यूट जोड़ी’

    Share:

  • USCIRF रिपोर्ट पर 275 से ज्यादा पूर्व जजों का विरोध, बोले- ‘RSS पर बैन की सिफारिश बेतुकी’

    Sun Mar 22 , 2026
    नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rss) पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश वाली हालिया रिपोर्ट को लेकर 275 से अधिक पूर्व जजों, सिविल सेवकों और सेना के पूर्व अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने ‘यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम’ (USCIRF) की रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण बताते हुए इसे “बौद्धिक दिवालियापन और बेतुकी सोच” का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved