img-fluid

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आ रहे थे विदेशी हथियार, 10 गिरफ्तार

March 25, 2026

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल (Arms Trafficking Module) का पर्दाफाश किया है। 10 तस्करों को गिरफ्तार (10 Arrested) किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से विदेशी निर्मित अत्याधुनिक हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है, जिसमें सब-मशीन गन, ऑटोमैटिक पिस्टल और 200 कारतूस शामिल हैं।। जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे।


  • क्राइम ब्रांच ने 21 विदेशी हथियार बरामद किए। जिनमें सब-मशीन गन, स्टोएगर पिस्टल, PX-5.7 पिस्तौल, PX-3 पिस्तौल, शैडो CZ पिस्तौल, बेरेटा पिस्तौल, टॉरस पिस्तौल और वाल्थर पिस्तौल शामिल हैं। PX-5.7 पिस्तौल का बरामद होना चिंता का विषय है, क्योंकि इस पिस्तौल का इस्तेमाल विशेष रूप से स्पेशल फोर्सेज द्वारा किया जाता है।

    इस मॉड्यूल को दिल्ली के वॉल सिटी इलाके से ऑपरेट किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन हथियारों को पाकिस्तान से भारत में तस्करी कर लाया जा रहा था। ये हथियार पाकिस्तान के जरिए नेपाल बॉर्डर होते हुए आते थे। इन हथियारों को दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को आपूर्ति की जा रही थी।

    Share:

  • 'जेल में बंद उमर खालिद को राज्यसभा भेजें', राजस्थान मुस्लिम अलायंस ने कांग्रेस से की अपील

    Wed Mar 25 , 2026
    जयपुर। राजस्थान मुस्लिम एलायंस के अध्यक्ष मोहसिन राशिद ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के हाईकमान से अपील की है कि वे जेल में बंद JNU के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाएं। राशिद ने कहा कि राजस्थान में दशकों से संसद में मुसलमानों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है, न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved