img-fluid

कांग्रेस को अकबर रोड स्थित दफ्तर को खाली करने का नोटिस, पार्टी जा सकती है अदालत

March 25, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को देश की राजधानी में स्थित अपने 2 पुराने दफ्तरों को खाली करने के लिए अंतिम नोटिस मिल गया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संपदा विभाग ने पार्टी को 24, अकबर रोड और 5, रायसीना रोड स्थित अपने दोनों कार्यालय 28 मार्च तक खाली करने का आदेश दिया है। बता दें कि अकबर रोड का बंगला 1978 से कांग्रेस का मुख्यालय था। पूरे 48 साल तक यहां पार्टी का दफ्तर चला और तमाम रणनीतियां तय हुईं। पिछले साल कांग्रेस ने कोटला मार्ग पर इंदिरा भवन में अपना नया मुख्यालय बना लिया है, लेकिन अकबर रोड वाला पुराना दफ्तर अभी भी इस्तेमाल में है।


  • वहीं, रायसीना रोड वाले दफ्तर में भारतीय युवा कांग्रेस और NSUI के दफ्तर चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, नोटिस कुछ दिन पहले ही जारी किया गया है और इसमें पार्टी को एक हफ्ते का भी समय नहीं दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि यह अंतिम नोटिस है। कांग्रेस ने अभी तक इस मामले पर अपनी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस अचानक आए नोटिस पर अभी रणनीति बनाई जा रही है और जरूरत पड़ी तो कांग्रेस अदालत भी जा सकती है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, ‘सरकार को अपने नियम सभी पर समान रूप से लागू करने चाहिए। किसी एक पार्टी को निशाना नहीं बनाना चाहिए।’

    Share:

  • पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आ रहे थे विदेशी हथियार, 10 गिरफ्तार

    Wed Mar 25 , 2026
    नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल (Arms Trafficking Module) का पर्दाफाश किया है। 10 तस्करों को गिरफ्तार (10 Arrested) किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से विदेशी निर्मित अत्याधुनिक हथियारों का एक बड़ा जखीरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved