img-fluid

35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान

March 25, 2026

नई दिल्ली: LPG सिलेंडर बुकिंग को लेकर जो नई-नई बातें सामने आ रही थीं, उन पर अब सरकार ने साफ कर दिया है कि यह खबरें सही नहीं हैं. कुछ खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट में कहा जा रहा था कि अब गैस बुक करने के लिए अलग-अलग लोगों को अलग समय तक इंतजार करना होगा. लेकिन सरकार ने कहा है कि ऐसा कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है.

कुछ जगह बताया जा रहा था कि Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) वालों को 45 दिन इंतजार करना होगा और बाकी लोगों के लिए 25 या 35 दिन का नियम होगा.


  • सरकार के अनुसार अभी भी वही पुराने नियम लागू हैं. शहर में रहने वालों के लिए बुकिंग का दिन 25 तय है. इसके अलावा गांव में रहने वालों के लिए 45 दिन तय किए गए हैं. यह नियम सभी लोगों पर एक जैसा लागू होता है, इसमें कोई अलग कैटेगरी नहीं है.

    सरकार ने लोगों से कहा है कि ऐसी गलत खबरों पर भरोसा न करें और उन्हें आगे न फैलाएं. सरकार ने यह भी बताया कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी के लिए पर्याप्त LPG उपलब्ध है, इसलिए घबराने या ज्यादा जल्दी-जल्दी बुकिंग करने की जरूरत नहीं है.

    अगर कोई तय समय से पहले गैस बुक करने की कोशिश करेगा तो सिस्टम खुद ही बुकिंग को ब्लॉक कर देगा. यह समय पिछली गैस डिलीवरी की तारीख से गिना जाएगा. यह नियम शहर, गांव और दूर-दराज सभी जगह लागू बताया जा रहा है.

    Share:

  • 'जमीन मालिकों का हक पहले...', सुप्रीम कोर्ट ने NHAI की याचिका खारिज की

    Wed Mar 25 , 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की उस समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें 2019 के ‘तरसेम सिंह’ फैसले को केवल भविष्य (प्रॉस्पेक्टिव) में लागू करने की मांग की गई थी. कोर्ट ने साफ किया कि यह फैसला पिछली तारीख से (रेट्रोस्पेक्टिव) लागू रहेगा और जमीन मालिकों को सोलैटियम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved