img-fluid

‘आप चाहे कितना भी करो हमला, फिर से जीतेगा बंगाल’ – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

March 25, 2026


जलपाईगुड़ी । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने नारा दिया ‘आप चाहे कितना भी करो हमला, फिर से जीतेगा बंगाल’ (‘No matter how much you Attack, Bengal will Win again’) । बुधवार को जलपाईगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए यह नारा दिया ।


  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि असली वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं, साथ ही पहचान और नागरिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा, “इतने दिन इसी मिटटी पर रहने के बाद आप हमें विदेशी नागरिक कह रहे हैं। आप कह रहे हैं हमें प्रमाण देना होगा कि हम इस देश के नागरिक हैं या नहीं। पहले आप यह साबित करें कि आप इस देश के नागरिक हैं या नहीं और उसके बाद लोगों के सामने किसी दूसरे व्यक्ति को चुनौती दें।”

    ममता बनर्जी ने आरोप लगाए कि वे (भाजपा) बंगाल राज्य को ही खत्म कर देना चाहते हैं। इसके लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “आपको बिहार में मिला दिया जाएगा। मैंने उत्तरी बंगाल के बंटवारे को रोक दिया है। यह बात कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आई थी और मैंने उसी दिन इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। याद रखिए, मैंने लोगों के अधिकारों के लिए सड़कों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी है।” इसी बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘आप चाहे कितना भी करो हमला, फिर से जीतेगा बंगाल’ का नारा दिया। उन्होंने कहा, “4 तारीख को वोटों की गिनती है। इसीलिए कहा जाता है कि 1, 2, 3, 4-भाजपा की होगी हार ।”

    ममता बनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों और महंगाई के मुद्दे को लेकर भी भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “फिर से पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। सामान के दाम बढ़ रहे हैं। मेरे हाथ में कुछ भी नहीं है। मेरे हाथ से सभी कुछ ले लिया गया है। मेरे हाथ में सिर्फ एक चीज है और वो मेरे पास लोग हैं। भाजपा पार्टी विनाश पार्टी है।”

    Share:

  • विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 23 सरकारी पदों और समितियों से इस्तीफा दे दिया

    Wed Mar 25 , 2026
    कोलकाता । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने विधानसभा चुनाव से पहले (Ahead of the Assembly Elections) 23 सरकारी पदों और समितियों से इस्तीफा दे दिया (Resigned from 23 Government Posts and Committees) । उन्होंने तत्काल प्रभाव से इन पदों से इस्तीफा सौंपा । मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र में यह जानकारी दी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved