img-fluid

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 23 सरकारी पदों और समितियों से इस्तीफा दे दिया

March 25, 2026


कोलकाता । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने विधानसभा चुनाव से पहले (Ahead of the Assembly Elections) 23 सरकारी पदों और समितियों से इस्तीफा दे दिया (Resigned from 23 Government Posts and Committees) । उन्होंने तत्काल प्रभाव से इन पदों से इस्तीफा सौंपा ।


  • मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 23 मार्च 2026 को मुख्य सचिव को एक पत्र लिखकर विभिन्न विभागों और संस्थाओं में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इसमें वे पद शामिल हैं जो वे मुख्यमंत्री के रूप में संभाल रही थीं। उन्होंने उन पदों से भी इस्तीफा देने का अनुरोध किया है जो सूची में नहीं हैं। गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग ने कल एक आधिकारिक पत्र जारी कर सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को इसकी सूचना दी। पत्र में कहा गया है कि ममता बनर्जी ने तत्काल प्रभाव से इन पदों से इस्तीफा दे दिया है। विभागों से अनुरोध किया गया है कि इस्तीफे को स्वीकार करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।

    सरकारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी संबंधित पदों और संस्थाओं (जिनमें वे अध्यक्ष या सदस्य हैं) से इस्तीफा स्वीकार किया जाए, साथ ही, 25 मार्च 2026 को दोपहर 4 बजे तक स्वीकार किए गए इस्तीफों की अनुपालन रिपोर्ट गृह विभाग को ई-मेल से भेजी जाए। ममता बनर्जी के इस्तीफे का पत्र काफी संक्षिप्त है। इसमें लिखा है, “मैं तत्काल प्रभाव से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रही हूं। इन पदों को स्वीकार करने की आवश्यक कार्रवाई की जाए।”

    सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कदम चुनाव आयोग के नियमों का पालन करने के लिए उठाया गया है। चुनाव से पहले ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ वाली स्थिति से बचने और नैतिकता बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने ये इस्तीफे दिए हैं। हालांकि, ममता बनर्जी अभी भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी हुई हैं और वे अपने मंत्रिमंडल के प्रमुख पदों पर कायम हैं। केवल अतिरिक्त समितियों और बोर्डों से उन्होंने इस्तीफा दिया है।

    Share:

  • असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ मिलकर लड़ेंगे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

    Wed Mar 25 , 2026
    कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर (Asaduddin Owaisi and Humayun Kabir) साथ मिलकर लड़ेंगे (Will Contest Together) । संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, हमारी पार्टी एआईएमआईएम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमारे भाई हुमायूं कबीर की आम जनता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved