img-fluid

तानाशाही की ओर बढ़ा भारत का ये पड़ोसी देश, राष्ट्रपति बनेंगे आर्मी चीफ

March 30, 2026

डेस्क: भारत के पड़ोसी मुल्क म्यांमार में जुंटा चीफ मिन आंग ह्लाइंग सुप्रीम लीडर यानी तानाशाह बनने जा रहे हैं. दरअसल, म्यांमार की संसद ने आम चुनाव के बाद राष्ट्रपति चयन की प्रक्रिया शुरू की है. इसके तहत मिन आंग को राष्ट्रपति चुना जाएगा. सोमवार (30 मार्च) को मिन आंग को राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामित भी किया गया. आंग समर्थित राजनीति पार्टी के पास म्यांमार में बहुमत है.

2011 से सेना प्रमुख की कुर्सी संभाल रहे मिन आंग अब कानूनी रूप से म्यांमार को कंट्रोल में लेना चाहते हैं. इसके लिए हाल ही में म्यांमार में पक्षपात तरीके से चुनाव कराए गए. इस चुनाव में मिन आंग समर्थित यूनियन सॉलिडेरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी को जीत मिली थी.


  • रोहिंग्या के खिलाफ कार्रवाई के बाद म्यांमार में मिन आंग का दबदबा बढ़ता गया. 2021 में सेना ने चुनी हुई आंग सान सू की सरकार का तख्तापलट कर दिया. तख्तापलट के तहत सू की और म्यांमार के राष्ट्रपति को गिरफ्तार कर लिया गया. सू की वर्तमान में जेल में बंद हैं. इसके बाद मिन आंग ने सैन्य सरकार की घोषणा की. इसका नाम जुंटा रखा गया. मिन आंग पर जब चुनाव का दबाव बढ़ा तो उन्होंने अपने तरीके से साल 2025 के आखिर में चुनाव कराए. इस चुनाव में 224 में से 108 सीटों पर उनके समर्थित पार्टियों को जीत मिली, जो बहुमत से सिर्फ 4 कम है. जोड़-तोड़ के बाद मिन आंग के समर्थकों ने म्यांमार में सरकार बना ली.

    Share:

  • 'ईरान ये युद्ध जीतेगा, इंशाअल्लाह', US के जमीनी एक्शन पर बोलीं महबूबा

    Mon Mar 30 , 2026
    डेस्क: जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख और महबूबा मुफ्ती सोमवार को विधानसभा पहुंची. इस दौरान उन्होंने अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री ने महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ईरान हर मोर्च पर अमेरिका और इजराइल पर भारी पड़ रहा है. उन्हें यकीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved