
उज्जैन। इस वर्ष संपत्तियों की खरीदी बिक्री कम हुई है। इसी के चलते पूरे साल में पिछले साल से 23 करोड़ रुपए की आय कम हुई है। रात 12 तक कार्यालय खुला रहा और 447 करोड़ रुपए 31 दिसंबर तक स्टाम्प ड्यूटी से संपत्तियों के पंजीयन में आए हैं।
इस बार संपत्तियों की खरीदी बिक्री कम हुई यह आंकड़ों से स्पष्ट होता है। पिछले साल पूरे वर्ष में 470 करोड़ रुपए आय हुई थी और इस वर्ष पूरे वर्ष 447 करोड़ रुपए हुई है।
अर्थात 23 करोड़ रुपए कम है। मतलब साफ है कि इस बार संपत्ति की खरीदी बिक्री सिंहस्थ निर्माण कार्य एवं भूमि अधिग्रहण के कारण असर पड़ा है। इस बार का लक्ष्य 615 करोड़ था और 447 करोड़ रुपए ही स्टाम्प ड्यूटी आई है। अर्थात 60 प्रतिशत ही लक्ष्य की पूर्ति हुई है। कल देर रात तक पंजीयन कार्यालय खुला था। एक ही दिन में जिले में 850 के लगभग संपत्ति की खरीदी-बिक्री हुई और इससे करीब 13 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी मिली है। जिला वरिष्ठ पंजीयक ऋतंभरा द्विवेदी ने बताया अवकाश होने के बावजूद शनिवार और मंगलवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय खुला रहा। 1 अप्रैल से बढ़ी हुई दर लागू हो रही हैं, इसलिए बड़ी संख्या में कल जिले में लोग संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने पहुँचे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved