img-fluid

गोविंद देव गिरी महाराज का कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर बड़ा बयान, कहा- मथुरा में भी बनेगा अयोध्या जैसा भव्य मंदिर

April 02, 2026

नई दिल्ली। अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर निर्माण के बाद अब कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बीच स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज (Swami Govind Dev Giri Maharaj) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मथुरा (Mathura) में भी अयोध्या की तरह भव्य मंदिर का निर्माण होगा।

अदालत में जीत की जताई उम्मीद
स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने विश्वास जताया कि इस मामले में अदालत का फैसला हिंदू पक्ष के पक्ष में आएगा। उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या में राम मंदिर का सपना साकार हुआ, उसी तरह मथुरा में भी मंदिर निर्माण निश्चित है। उनका कहना था कि यह निर्माण देश की भावना के अनुरूप होगा और इसमें कोई बड़ी बाधा नहीं है।


  • इंदौर कार्यक्रम में दिया बयान
    स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज इंदौर में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मामला अदालत में विचाराधीन है, लेकिन परिणाम सकारात्मक आने की उम्मीद है।

    देश को बांटने की साजिश का जिक्र
    अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले 150-200 वर्षों से देश को जाति, भाषा, खान-पान और क्षेत्र के आधार पर बांटने की कोशिशें की गई हैं। उनके अनुसार, आज भी देश इन विभाजनों के प्रभाव को झेल रहा है।

    RSS की भूमिका की सराहना
    कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की एकता बनाए रखने में संघ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मुताबिक, यदि संघ न होता तो देश की स्थिति और भौगोलिक स्वरूप अलग हो सकता था।

    अयोध्या का उदाहरण दिया
    स्वामी जी ने भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या में बने मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और मथुरा में भी इसी तरह का निर्माण संभव है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में लोगों की आस्था और विश्वास के अनुरूप निर्णय होगा।

    Share:

  • SC ने अनावश्यक मुकदमेबाजी पर केंद्र सरकार को लगाई फटकार, ठोका 25 हजार जुर्माना

    Thu Apr 2 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) को अनावश्यक मुकदमेबाजी में पड़ने के लिए फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को उस पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश केंद्र की उस याचिका पर दिया है जिसमें पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab and Haryana High Court) द्वारा एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved