img-fluid

AAP का बड़ा फैसला, राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाया

April 02, 2026

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है. आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र देकर यह जानकारी दी है. इसके अलावा AAP ने यह भी कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय न दिया जाए. अब पार्टी के राज्यसभा में नए उप नेता डॉ. अशोक मित्तल होंगे, जो पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं. AAP ने यह पत्र राज्यसभा सचिवालय को भेज दिया है.

राघव चड्डा और आम आदमी पार्टी के बीच कुछ मतभेद या दूरी की खबरें और अटकलें लंबे समय से चल रही हैं. AAP के इस कदम से उनके बीच चल रहे मतभेद पर मुहर लगती दिख रही है. लेकिन आधिकारिक रूप से विवाद या पार्टी से अलग होने जैसा कोई बयान पार्टी की तरफ से नहीं आया है.


  • पार्टी के अभी राज्यसभा में 10 सदस्य हैं, जिनमें से सात पंजाब से और तीन दिल्ली से हैं. पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी की शुरुआत से ही इससे जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली लोकपाल बिल पर काम करते हुए की थी. पार्टी में उनका कद तेजी से बढ़ा, वे राष्ट्रीय प्रवक्ता बने और AAP की 2015 के दिल्ली चुनावों में जीत के बाद पार्टी के सबसे कम उम्र के कोषाध्यक्ष बने. उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव दक्षिण दिल्ली से लड़ा, लेकिन रमेश बिधूड़ी से हार गए. इसके बाद उन्होंने 2020 में राजेंद्र नगर से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता.

    2022 में राघव चड्ढा 33 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद बने और तब से उन्होंने मनीष सिसोदिया और भगवंत मान जैसे नेताओं के साथ काम करते हुए, AAP के संसदीय और संगठनात्मक मामलों में अहम भूमिका निभाई है. 2023 में AAP ने उन्हें संजय सिंह की जगह राज्यसभा में अपना नेता नियुक्त किया था.

    Share:

  • स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ का घोटाला उजागर!

    Thu Apr 2 , 2026
    कलेक्टर की जांच टीम ने आरोप सत्य पाए, दोषी अधिकारियों पर गिरेगी गाज जबलपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जबलपुर स्वास्थ्य विभाग में हुए 1.33 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो गया है। शिकायत मिलते ही जिला प्रशासन जबलपुर ने तत्काल जांच टीम गठित की। कलेक्टर जबलपुर द्वारा भेजी गई जांच टीम ने मौके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved