img-fluid

UP पुलिस में बड़ा फेरबदल, एक ही लिस्ट में सरकार ने बदल दिए 144 डिप्टी SP

November 22, 2026

डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. प्रदेश सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) और सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) का तबादला किया गया है. इस फेरबदल के तहत प्रदेश के कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.


  • जारी सूची के मुताबिक, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या भेजा गया है. रजनीश वर्मा का तबादला बागपत और राधा रमण सिंह का खीरी किया गया है. वहीं, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात विवेक यादव को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है. उन्नाव में तैनात अरविंद कुमार-I को भी लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है. इसके अलावा फिरोजाबाद से अमरीश कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में एसीपी की जिम्मेदारी दी गई है.

    तबादला सूची में कई अन्य जिलों के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं. शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात भेजा गया है, जबकि दिलीप कुमार सिंह का तबादला कानपुर नगर कमिश्नरेट से मीरजापुर किया गया है. आजमगढ़ में तैनात शुभम तोदी को संभल और अमेठी के अतुल कुमार सिंह-I को महराजगंज भेजा गया है. इसी क्रम में अयोध्या से महेंद्र कुमार शुक्ला को महोबा, प्रयागराज कमिश्नरेट से रवि कुमार गुप्ता को गोंडा और बरेली से नीलेश मिश्रा को गोरखपुर भेजा गया है.

    तबादला सूची के अनुसार आशुतोष तिवारी और राजेश सिंह को हरदोई भेजा गया है. गोंडा में तैनात राजेश कुमार सिंह अब शाहजहांपुर में जिम्मेदारी संभालेंगे. कुलदीप कुमार गुप्ता का मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर तबादला किया गया है. वहीं, चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा और मधुप कुमार सिंह को बुलंदशहर से बरेली भेजा गया है.

    Share:

  • अक्टूबर में भारत का तेल और गैस इंपोर्ट बिल 60% बढ़ा, रसोई गैस की खपत में गिरावट

    Sun Nov 22 , 2026
    डेस्क। भारत का तेल और गैस इंपोर्ट बिल अक्टूबर में 60 प्रतिशत बढ़कर 16 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत आने वाले पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (PPAC) के आंकड़ों से ये जानकारी मिली है। ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत सालाना आधार पर लगभग दोगुनी होकर 124.77 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved