img-fluid

आईआरजीसी का दावा-होर्मुज के पास गिराया लड़ाकू विमान, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया ‘झूठा’

April 03, 2026

वॉशिंगटन। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने केशम द्वीप के ऊपर एक ‘दुश्मन’ लड़ाकू विमान (fighter plane) मार गिराने का दावा किया है। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे “झूठा” बताया है।

सेंट्रल कमांड ने कहा कि तेहरान की ओर से इस तरह के दावे पहले भी किए जाते रहे हैं और आईआरजीसी कम से कम आधा दर्जन बार ऐसे दावे कर चुका है, जिनकी पुष्टि नहीं हुई।

ईरान का दावा क्या है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाए जाने के बाद वह हेंगाम द्वीप और केशम द्वीप के बीच खाड़ी में गिर गया। यह जानकारी अल जज़ीरा ने ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से दी।



  • अराघची का बयान
    इस बीच अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका द्वारा गैर-सैन्य ठिकानों पर कथित हमले ईरान के रणनीतिक रुख को नहीं बदल पाएंगे। उन्होंने कहा कि नागरिक ढांचे को निशाना बनाने से न तो राजनयिक दबाव बनेगा और न ही ईरान पीछे हटेगा।

    अराघची ने कहा कि अधूरी पुल परियोजनाओं सहित नागरिक संरचनाओं पर हमले ईरान को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं करेंगे। उनके मुताबिक ऐसे कदम विरोधियों की कमजोरी और नैतिक गिरावट को दर्शाते हैं।

    इस घटनाक्रम के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

    Share:

  • भारतीय रिफाइनरियों ने तेल संकट के बीच किया इस देश का रुख... आयात के सारे रिकॉर्ड तोड़े

    Fri Apr 3 , 2026
    काराकास। भारतीय रिफाइनिंग कंपनियां (Indian Refining Companies) अब वेनेजुएला (Venezuela) के कच्चे तेल की सबसे बड़ी खरीदार बनकर उभर रही हैं। अमेरिका द्वारा इस लैटिन अमेरिकी देश की तेल बिक्री पर नियंत्रण लगाने के बाद, अब तक के सबसे बड़े आयातक चीन ने अपनी खरीदारी कम कर दी है। चीन के पीछे हटने से जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved