img-fluid

साथी अधिवक्ताओं से मेल-मुलाकात कर मांगा समर्थन

April 03, 2026

  • मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद 2026 के चुनाव को लेकर हलचल तेज

जबलपुर/कटनी। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के 2026 के होने वाले चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष व कटनी मंडला जिला प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता आरके सिंह सैनी व उनके सहयोगी अधिवक्तागणों ने कटनी का दौरा कर वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं से भेंट की।


  • मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद शिकायत निवारण समिति की जिला प्रतिनिधि एडवोकेट अंजुला सरावगी बजाज ने बताया कि आरके सिंह सैनी ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से मुलाक़ात के दौरान 2026 के होने वाले मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में अपने लिए जन समर्थन मांगा। साथ ही उन्होंने समस्त अधिवक्ताओं से अपील कि छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए जिला प्रतिनिधि सदस्य से सम्पर्क करें। जनसम्पर्क के दौरान आरके सिंह सैनी के साथ पूर्व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कटनी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश दीक्षित, वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी परोहा, वरिष्ठ अधिवक्ता बालिया, एडवोकेट रश्मि पाठक, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कटनी एडवोकेट अमित शुक्ला, उपाध्यक्ष संतु परोहा, प्रमोद मिश्रा, अंतु पाण्डेय, सनत परोहा, प्रकाश भूमिया, संदीप दुबे, सुखविंदर सिंह गर्चा, प्रकाश भूमिया, नानक देवानी, राजेश सिंह, सनत शुक्ला, अक्षय बजाज, कमलापति तिवारी, एड माही विश्वकर्मा, अनुराग गुप्ता, हिमांशु शर्मा, अखिलेश मिश्रा, संदीप विश्वास, सभ्य दुबे, पूजा सोनी, परिधि आर्या, फातमा खातून, श्रीकांत श्रीवास्तव, आरती मौर्या, शुभम मौर्या, आकाश बर्मन, यशपाल सिंह राजपूत, अभिषेक सोनी, सचिन यादव, आकाश उइके, आदित्य श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। इसके उपरांत एडवोकेट अक्षय बजाज एवं साथी अधिवक्ताओं द्वारा आरके सिंह सैनी का सम्मान किया गया।

    Share:

  • प्रेम विवाह का दुखद अंत, दंपती ने शादी के जोड़े में की आत्महत्या, पसरा मातम

    Fri Apr 3 , 2026
    सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पति-पत्नी ने शादी के जोड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों के शव घर में पंखे से फांसी के फंदे पर लटके मिले. बुधवार देर रात परिजनों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी. अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved