img-fluid

दिल्ली-मुंबई पर हमले की साजिश नाकाम, खिलौना बम बनाकर धमाके की तैयारी में थे संदिग्ध, महाराष्ट्र से 2 गिरफ्तार

April 06, 2026

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और मुंबई (Mumbai) में धमाकों की साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। दिल्‍ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आतंकियों (Suspected terrorists) को महाराष्ट्र (Maharashtra) से गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर आतंकी संगठनों से जुड़े हुए थे।

दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला इलाके से पकड़ा गया। जांच में सामने आया है कि ये संदिग्ध पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के एक हैंडलर के संपर्क में थे और इस्लामिक स्टेट से भी जुड़े हुए थे।

संयुक्त ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई आतंकवाद-रोधी दस्ते के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। रविवार को चलाए गए इस ऑपरेशन में दोनों संदिग्धों को दबोचा गया। उनके पास से मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।


  • ऑनलाइन सीखी बम बनाने की तकनीक
    जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने इंटरनेट के जरिए खिलौना बम बनाने का तरीका सीखा था। वे दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में धमाके करने की योजना बना रहे थे। इसके अलावा वे ‘मिशन खिलाफत’ और ‘सोल्जर ऑफ प्रॉफेट’ जैसे कट्टरपंथी समूहों से भी जुड़े हुए थे।

    कट्टरपंथ फैलाने और भर्ती में थे सक्रिय
    पुलिस के अनुसार, दोनों संदिग्ध भारत में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और उन्हें आतंकी संगठनों से जोड़ने का काम कर रहे थे। वे भड़काऊ सामग्री के जरिए युवाओं को प्रभावित कर भर्ती कराते थे और आतंकी एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश में थे।

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान कनेक्शन की जांच जारी
    जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि आरोपियों को हथियार और अन्य मदद पाकिस्तान व अफगानिस्तान के जरिए कैसे मिल रही थी। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

    Share:

  • दुबई का पर्यटन गहरे संकट में... ईरान युद्ध के चलते सूने पड़े होटल-रेस्तरां, 80% घटी कमाई

    Mon Apr 6 , 2026
    दुबई। दुनिया के सबसे व्यस्त पर्यटन केंद्रों (Busiest Tourist Centers) में शामिल दुबई (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी युद्ध (West Asia War) के चलते गहरे संकट से गुजर रहा है। पिछले साल यानी 2025 में 19.59 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का स्वागत करने वाला यह शहर अब खाली होटलों, सूने रेस्तरां और ठप पड़े एयर ट्रैफिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved