img-fluid

West Bengal: ‘इंटरव्यू’ के बहाने बुलाकर युवती को जिंदा जलाने का आरोप, जानें…

April 06, 2026

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता (Kolkata) के मैदान इलाके में जिस महिला (Woman) को जिंदा जला दिया गया था, उसकी मौत हो गई है. ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) के पास एक 30 साल की महिला को कथित तौर पर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया गया था. गंभीर रूप से झुलसी महिला का SSKM अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया.

ये घटना 3 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे गंगा सागर मैदान के पास हुई थी. आरोपी की पहचान सिद्धार्थ चारीवाल के रूप में हुई है जिसने पीड़िता को उस सुनसान इलाके में बुलाया. यहां मृतका और आरोपी के बीच किसी बात पर बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने महिला पर केरोसिन डालकर उसे आग लगा दी.


  • मृतका की मां के मुताबिक, उनकी बेटी को एक इंटरव्यू के बहाने गंगा सागर मैदान बुलाया गया था. उन्होंने जब शाम 4 बजे जब बेटी को फोन किया, तो एक पुलिस अधिकारी ने फोन उठाया और घटना की जानकारी दी. इस हादसे में उनकी बेटी 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी. मरने से पहले महिला ने अपनी मां और पुलिस को दिए बयान में बताया था कि सिद्धार्थ ने ही उस पर केरोसिन डालकर आग लगाई थी.

    शादी का दबाव बना रहा था आरोपी
    मृतका की मां का दावा है कि आरोपी उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था. अपने आखिरी शब्दों में उसने बताया था कि उसने शादी से इनकार कर दिया था क्योंकि दोनों के धर्म अलग थे. उसने कहा था, ‘तुम हिंदू हो और मैं मुस्लिम, मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती.’ आरोपी ने उसे नौकरी का लालच भी दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था.

    पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी सिद्धार्थ चारीवाल को बेलियाघाटा से गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई. लोक अभियोजक अरूप चक्रवर्ती ने बताया कि शुरुआत में ये मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत दर्ज किया गया था.

    अब महिला की मौत के बाद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र मिलते ही इसे धारा 103 (हत्या) के मामले में बदल दिया जाएगा.

    Share:

  • 5 किलो ‘छोटकू’ LPG सिलेंडरों की बढ़ी बिक्री, 14 दिन में 6.6 लाख बिके; बिना पते के भी खरीदने की सुविधा

    Mon Apr 6 , 2026
    नई दिल्ली। रसोई गैस (cooking gas) की बढ़ती मांग के बीच केंद्र सरकार ने पांच किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की आपूर्ति तेज कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय (Ministry of Petroleum) के अनुसार 23 मार्च से अब तक करीब 6.6 लाख छोटे सिलेंडर बाजार में बेचे जा चुके हैं, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved