img-fluid

‘Take Care पापा, हाथ में लिखी ये बात, फिर बेटी ने लगा ली फांसी

April 06, 2026

मार्कापुरम: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले के पामुरु मंडल के अय्यावरिपल्ली गांव (Ayyavaripalli Village) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 24 वर्षीय माधवी (Madhvi) नाम की युवती ने कथित रूप से मानसिक प्रताड़ना (Mental Harassment) और निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उसने अपनी हथेली पर लिखा Take Care पापा.

डिग्री तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद माधवी पामुरु कस्बे के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम करती थी. बताया जा रहा है कि नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात नागुर भाषा नामक युवक से हुई. दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी और संबंध गहरे हो गए. बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेस संबंध भी था. बाद में माधवी को पता चला कि नागुर भाषा पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. यह जानकारी मिलने के बाद उसने उससे दूरी बना ली.


  • परिजनों के अनुसार, दूरी बनाए जाने से नाराज नागुर भाषा ने माधवी को कथित तौर पर धमकाना शुरू कर दिया. आरोप है कि उसने साथ बिताए समय की निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी थी. इस धमकी से वह बहुत तनाव में आ गई थी. उसे डर था कि इससे उसकी और उसके परिवार, खासकर उसके पिता की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचेगी और बदनामी होगी.

    इसी मानसिक दबाव के बीच माधवी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. आत्महत्या करने से पहले उसने पहली हथेली पर लिखा ‘Take Care पापा’ और फिर फांसी लगाकर जान दे दी. मृतका के रिश्तेदारों ने उसकी मौत के लिए नागुर भाषा को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    Share:

  • कल शहर सरकार का आएगा बजट, सभी वार्डों में पानी टेस्टिंग लैब

    Mon Apr 6 , 2026
    8400  करोड़ तक रहेगा निगम बजट, भागीरथपुरा सहित अवैध निर्माणों, जलसंकट सहित अन्य मुद्दों पर मचेगा हंगामा भी इंदौर। कल शहर (Indore) सरकार (Government) यानी निगम बजट (Corporation Budget) महापौर (Mayor) पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargav) द्वारा पेश किया जाएगा। परिषद् सभागृह अटल सदन में पहले दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद बजट भाषण शुरू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved