img-fluid

UAE ने मांगा कर्ज, दबाव में पाकिस्तान; न्यूयॉर्क का होटल बेचने की तैयारी

April 08, 2026

तेहरान/इस्लामाबाद। आर्थिक संकट (Economic Crisis) से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) पर बाहरी कर्ज का दबाव बढ़ता जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपनी राशि वापस मांगी है, जिसके बाद पाकिस्तान न्यूयॉर्क स्थित अपने पुराने होटल को बेचने की तैयारी में जुट गया है।

न्यूयॉर्क होटल बिक्री की तैयारी

बताया जा रहा है कि मैनहटन में पाकिस्तान इंवेस्टमेंट लिमिटेड का करीब 100 साल पुराना 19 मंजिला होटल लंबे समय से बंद पड़ा है। बेहतर कीमत पाने के लिए इसके नवीनीकरण पर काम करने की योजना बनाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पुनरुद्धार पर करीब एक अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है, ताकि बिक्री से अधिक राशि हासिल की जा सके।

UAE ने मांगा कर्ज

सूत्रों के अनुसार UAE ने पाकिस्तान से लगभग 3.5 मिलियन डॉलर की वापसी की मांग की है। पाकिस्तान ने भुगतान का भरोसा दिया है, लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए आशंकाएं बनी हुई हैं। ऐसे में होटल की बिक्री को संभावित विकल्प माना जा रहा है।


  • IMF और अन्य देनदारियों का दबाव

    पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के सात अरब डॉलर के कर्ज समेत अन्य भुगतान भी करने हैं। जून तक करीब 4.8 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज लौटाने का दबाव है, जिसमें बड़ी हिस्सेदारी UAE की बताई जा रही है।

    यूरो बॉन्ड भी परिपक्व

    बताया गया है कि 1.3 अरब डॉलर का 10 वर्षीय यूरो बॉन्ड भी इस सप्ताह परिपक्व हो रहा है, जिससे सरकार पर निकट अवधि में भुगतान का दबाव और बढ़ गया है।

    पाकिस्तान का पक्ष

    पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा है कि यह भुगतान द्विपक्षीय वाणिज्यिक समझौतों के तहत नियमित वित्तीय लेनदेन है। सरकार के मुताबिक यह प्रक्रिया आपसी सहमति के आधार पर की जा रही है और इसे लेकर भ्रम फैलाना उचित नहीं है।

    Share:

  • आर्टेमिस-2 मिशन की ऐतिहासिक उड़ान, 50 साल बाद इंसान चांद के करीब; दूर वाले हिस्से के गड्ढों का खुलासा

    Wed Apr 8 , 2026
    नई दिल्ली। नासा के आर्टेमिस‑2 मिशन (NASA Artemis II Mission) ने 7 अप्रैल को इतिहास रचते हुए लगभग 50 साल बाद मानव को फिर से चंद्रमा (Moon) के करीब पहुंचाया। इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री— रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कॉश और जेरेमी हैनसेन – शामिल हैं। भारतीय समयानुसार तड़के 12:15 बजे अंतरिक्ष यात्रियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved