img-fluid

मेडिकल में इम्युनोहिस्टोकेमिस्ट्री लैब की शुरुआत

April 09, 2026

  • कैंसर जांच और इलाज में आएगी सटीकता

जबलपुर। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में इम्युनोहिस्टोकेमिस्ट्री सुविधा का शुभारंभ किया गया। रिसर्च यूनिट में स्थापित यह अत्याधुनिक मशीन मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अपनी तरह की पहली सुविधा मानी जा रही है। इस लैब का लोकार्पण डीन प्रोफेसर नवनीत सक्सेना ने संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों और अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

कैंसर जांच में मिलेगी नई सटीकता
इस अवसर पर ब्रेस्ट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. संजय कुमार यादव ने बताया कि ढ्ढ॥ष्ट तकनीक विशेष रूप से कैंसर मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर के कई मरीज अस्पताल में एडवांस स्टेज में पहुंचते हैं, ऐसे में यह तकनीक सही उपचार चुनने और रोग की गंभीरता समझने में अहम भूमिका निभाएगी।


  • अब महानगरों की दौड़ से मिलेगी राहत
    डीन प्रोफेसर नवनीत सक्सेना ने कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। अब मरीजों को इस जांच के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने डॉ. संजय यादव और उनकी टीम के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को हर वर्ग तक पहुंचाना है।

    डीएचआर के सहयोग से साकार हुआ प्रोजेक्ट
    डॉ. यादव ने बताया कि यह परियोजना स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सहयोग से संभव हो सकी। यह सुविधा क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी।

    अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ ने बताया ‘लैंडमार्क मोमेंट’
    कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ प्रोफेसर गौरव अग्रवाल का संदेश भी साझा किया गया, जिसमें इसे प्रदेश की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

    टीमवर्क से मिली सफलता
    इस परियोजना को सफल बनाने में एमडीआरयू टीम डॉ. रुचि खरे, डॉ. शुभम नेमा, डॉ. अंकित वर्मा, श्रुति और दीपिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही पैथोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ. रानू तिवारी मिश्रा और टीम के सहयोग से कार्य पूर्ण हो सका। नई सुविधा न केवल कैंसर जांच को सटीक बनाएगी, बल्कि सशक्तिकरण का एक मजबूत उदाहरण भी प्रस्तुत करेगी।

     

    Share:

  • हाईकोर्ट के आदेश पर एक साल बाद कब्र से निकाला शव

    Thu Apr 9 , 2026
    जबलपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को एसडीएम अधारताल की उपस्थिति में गयासुदद्दीन नामक युवक की लाश एक साल बाद कब्र से निकाली गई। मंडी मदार टेकरी स्थित कब्रिस्तान में दफ्न शव को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मामले में मृतक के भाई कसीमुद्दीन कुरैशी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved