img-fluid

शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करो

April 09, 2026

  • संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने बुलंद की आवाज

जबलपुर। अध्यापक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाया है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने और सेवा अवधि की गणना पहली नियुक्ति तिथि से करने की मांग की है। संयुक्त मोर्चा के अनुसार नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की अधिसूचना और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के तहत कई वर्गों के शिक्षकों को टीईटी से छूट मिली हुई है। इसके बाद भी विभागीय आदेशों के जरिए नॉन-ञ्जश्वञ्ज शिक्षकों पर परीक्षा अनिवार्य करना नियमों के विपरीत है।



  • शिक्षक संगठनों ने हाल ही में जारी उन आदेशों को रद्द करने की मांग की हैए जिनके कारण प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षक मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। मोर्चा ने यह भी मांग की है कि शिक्षकों की सेवा अवधि की गणना उनकी प्रथम नियुक्ति तिथि से की जाए। इससे उन्हें पेंशनए ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों का पूरा अधिकार मिल सकेगा। ज्ञापन में सरकार से इस विषय पर संवेदनशीलता दिखाने और शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षकों को राहत देने का आग्रह किया गया है। शिक्षकों का कहना है कि इन लंबित मांगों पर निर्णय न होने से उनके बीच असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

    11 को ब्लॉक और 18 को भोपाल में रैली
    आंदोलनरत शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर व्यापक प्रदर्शन किए जाएंगे तथा 18 अप्रैल को राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में विशाल आंदोलन आयोजित किया जाएगा। यह आंदोलन शिक्षकों की एकजुटता, अधिकारों की रक्षा और सम्मान की लड़ाई का प्रतीक बनकर उभरा है। जबलपुर से उठी यह आवाज अब पूरे प्रदेश में प्रभाव डालने को तैयार है। इस प्रदर्शन को सफल करने में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नरेंद्र त्रिपाठी, दीपक पटेल, शिवकुमार चौबे, संध्या अवस्थी, अजय सिंह, अजय रजक, जगत पटेल, महेंद्र देवासी, रत्नेश मिश्रा, देवेंद्र राजपूत, मुकेश सिंह, कमलेश पटेल, निशा पाठक, विश्वदीप पटेरिया, मनमोहन राय, अजय खरे, राजकुमार साहू, सीमा सिंह सहित हजारों शिक्षक साथी मौजूद रहे।

    Share:

  • 'नहीं बचेंगे TMC के गुंडे, लागू होगा 7वां वेतन आयोग', PM मोदी ने बंगाल के लोगों को दी 6 गारंटी

    Thu Apr 9 , 2026
    हल्दिया।  पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के हल्दिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी ने बंगाल की टीएमसी सरकार एवं ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही हल्दिया की रैली से पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों को 6 गारंटी भी दी हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved