img-fluid

सिर्फ 10 लाख की आबादी वाले जिबूती राष्ट्र के छठीं बार राष्ट्रपति चुने गए इस्माइल उमर गुलेह

April 11, 2026

मोगादिशु। सिर्फ 10 लाख की आबादी वाले जिबूती राष्ट्र ने लगातार छठवीं बार इस्माइल उमर गुलेह को अपना राष्ट्रपति चुना है। बीते शुक्रवार को हुए चुनाव में इस्माइल ओमार गुलेह को 97.81 प्रतिशत वोट हासिल हुए। इसके साथ ही वह लगातार छठी बार राष्ट्रपति पद पर फिर से चुन लिए गए। जिबूती के आधिकारिक नतीजों में यह जानकारी दी गई है।


  • 78 वर्षीय गुलेह पिछले दो दशक से अधिक समय से अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र के इस छोटे से देश (लगभग 10 लाख आबादी) पर शासन कर रहे हैं। पिछले साल देश की संसद ने राष्ट्रपति पद की आयु सीमा को खत्म कर दिया था। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में समर्थकों ने जश्न मनाया और राष्ट्रपति को बधाई दी। गुलेह को चुनौती देने वाले केवल एकमात्र उम्मीदवार मोहम्मद फराह समातर थे, जो सत्ताधारी पार्टी के पूर्व सदस्य हैं। विश्लेषकों का कहना है कि इस चुनाव में वास्तविक प्रतिस्पर्धा लगभग नहीं थी। विपक्षी दल अक्सर चुनावों का बहिष्कार करते हैं और राजनीतिक स्वतंत्रता पर पाबंदियों का आरोप लगाते हैं।

    Share:

  • हेलीपैड के बजाय कार पार्किंग में लैंड हुआ मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर

    Sat Apr 11 , 2026
    मुंबई। पुणे के पुरंदर तालुका स्थित खानवाड़ी में महात्मा फुले की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल को भी आना था। मगर, इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर के पायलट से एक चूक हो गई। भुजबल का हेलीकॉप्टर खानवाड़ी गांव पहुंचा जहां हेलीकॉप्टर की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved