img-fluid

तेल कंपनियों को झटका! केंद्र सरकार ने डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई, दोगुने से भी अधिक किया

April 11, 2026

नई दिल्ली: सरकार ने पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) और जेट फ्यूल को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. शनिवार को डीजल पर एक्‍सपोर्ट चार्ज को दोगुने से अधिक बढ़ाते हुए इसे 21.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. वहीं जेट फ्यूल (ATF) पर एक्‍सपोर्ट चार्ज को 29.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. पेट्रोल पर इस चार्ज को पहले की तरह ही शून्‍य रखा गया है.

इस बदलाव को लेकर माना जा रहा है कि सरकार घरेलू कीमतों पर महंगाई का भार नहीं देना चाहती है, जिस कारण एक्‍सपोर्ट ड्यूटी में इजाफा किया है. ताकि घरेलू स्‍तर पर पेट्रोल-डीजल और जेट फ्यूल की उपलब्‍धता बनी रहे. खासकर तब जब ग्‍लोबल स्‍तर पर एनर्जी कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है. ब्रेंट कच्‍चे तेल का दाम लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है.


  • तेल कंपनियों को झटका
    हालांकि, इससे तेल कंपनियों के कारोबार पर असर हो सकता है और उनका बिजनेस ज्‍यादा प्रभा‍वित होगा, जो दूसरे देशों में रिफाइन डीजल और जेट फ्यूल की सप्‍लाई करते थे. वहीं पेट्रोल में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होने से पेट्रोल का कारोबार प्रभावित नहीं होगा.

    Share:

  • ईरान के साथ डबल गेम खेल रहा है पाकिस्तान? सऊदी अरब में तैनात कर दी अपनी आर्मी

    Sat Apr 11 , 2026
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान और सऊदी अरब (Pakistan and Saudi Arabia) के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करते हुए पाकिस्तानी सैन्य बलों को सऊदी अरब में तैनात किया गया है। सऊदी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, लड़ाकू और सहायक विमान समेत पाकिस्तानी आर्मी के जवान शनिवार को किंग अब्दुलअजीज एयर बेस पहुंचे। बता दें कि यह वही एयर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved