
नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Singer Lata Mangeshkar) की बहन आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नहीं रहीं. सोशल मीडिया पर दोनों बहनों की पुरानी फोटो और वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रही हैं. इसी बीच लता जी का एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें वे कहती नजर आ रही हैं कि वे दोबारा जन्म नहीं लेना चाहतीं. 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक संगीत से जुड़े परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर खुद एक अच्छे गायक और थिएटर कलाकार थे.
जिनसे लता जी ने बचपन में ही संगीत की बारीकियां सीख ली थीं. घर का माहौल ही ऐसा था कि सुर और राग उनके लिए खेल जैसे थे. लेकिन कम उम्र में ही पिता के निधन के बाद उन्हें परिवार की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी. यही वह समय था जब उन्होंने फिल्मों में गाना शुरू किया और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना ली.लता जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1942 में की थी, जब उन्होंने मराठी फिल्म ‘किती हसाल’ के लिए गाना रिकॉर्ड किया. हालांकि, वे गाना फिल्म में शामिल नहीं हो पाया.
आज भी दिल छू जाती है उनकी आवाज
इसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी. साल 1949 में फिल्म महाल का गाना ‘आएगा आनेवाला’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इस गाने ने उन्हें रातों-रात पहचान दिला दी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट गाने देती चली गईं. करीब 80 साल लंबे अपने करियर में लता मंगेशकर ने हजारों गाने गाए. उन्होंने 1942 से लेकर 2022 तक लगातार अपनी आवाज का जादू बरकरार रखा. उनकी आवाज में एक खास मिठास और सादगी थी, जो हर उम्र के लोगों के दिल को छू जाती थी.
क्यों दोबारा जन्म नहीं लेना चाहतीं लता दीदी?
उनके निधन के 4 साल बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं कि वे दोबारा जन्म नहीं लेना चाहतीं. लता दीदी कहती हैं, ‘अगर वाकई पुनर्जन्म होता है तो भगवान मुझे पुनर्जन्म न दे. और अगर देना है तो भारत में ही दे, महाराष्ट्र में ही दे. एक छोटे से घर में दे और लड़की नहीं, लड़का बनाकर दें’. वे आगे कहती हैं, ‘लता मंगेशकर ना बनाए. बड़ी मुश्किल होती है’. जब उनसे पूछा गया, ‘क्या उनके मन में कोई बात या टीस है?’.
View this post on Instagram
खूब वायरल हो रहा लता दीदी का वीडियो
तो इस सवाल पर वे कहती हैं, ‘नहीं, कोई गाथा नहीं है, कोई दुख नहीं है. कछ नहीं है, लेकिन इतना सब करते हुए आदमी को बहुत मुश्किले उठानी पड़ती है. बहुत सहना पड़ता है. बहुत सुनना पड़ता है, तो वो सब क्यों. एक आराम की जिंदगी दे न, जिसमें कोई चिंता नहीं, कुछ नहीं’. उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. लता जी ने हिंदी सिनेमा की कई पीढ़ियों की एक्ट्रेसेस को अपनी आवाज दी. उनकी गायकी में भाव, भक्ति और प्यार तीनों का अनोखा मेल देखने को मिलता था.
गाए 50 हजार से लेकर 75 हजार गाने
लता जी ने अपने करियर में करीब 50 हजार से लेकर 75 हजार तक गाने रिकॉर्ड किए, जिसे लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आते हैं. उन्होंने 30 से ज्यादा भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए. यही वजह है कि उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ. उनकी आवाज को ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ कहा गया, यानी भारत की कोयल. आज भी उनके गाने लोगों के दिलों में उसी तरह बसे हुए हैं, जैसे पहले हुआ करते थे. लता मंगेशकर को उनके शानदार योगदान के लिए देश का सबसे बड़ा सम्मान भारत रत्न भी मिला.
सेम डे, सेम हॉस्पिटल और सेम एज में दुनिया को कहा अलविदा
इसके अलावा भी उन्हें कई बड़े अवॉर्ड्स से नवाजा गया. 6 फरवरी 2022 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी आवाज आज भी जिंदा है. उनके गाने हर मौके पर सुने जाते हैं और लोगों के दिलों को छूते हैं. लता जी सिर्फ एक गायिका नहीं थीं, बल्कि संगीत की एक ऐसी पहचान थीं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि उनसे 4 साल छोटी बहन आशा भोसले ने भी 92 की उम्र में रविवार को और उसी अस्पताल में दम तोड़ा, जिसमें लता मंगेशकर जी ने तोड़ा था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved