img-fluid

माटी से जुड़ी आस्था, महू में भावनाओं का महासंगम, जय भीम के जयघोष से गूंजा अंबेडकर स्मारक

April 14, 2026

सूर्योदय के साथ जन्मस्थली पर जुटे हजारों अनुयायी… 

इंदौर/महू शुभांकर श्रीवास।
भारत रत्न (Bharat Ratna) डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की जयंती (Birth Anniversary) पर आज उनकी जन्मभूमि आस्था, श्रद्धा और भावनाओं के अद्भुत संगम में डूबी नजर आई। सुबह सूर्योदय के साथ ही बाबा साहब की जन्मस्थली पर अनुयायियों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर जय भीम (Jai Bhim) के उद्घोष गूंजते रहे और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।



  • पिछले दो दिनों से चल रहे आयोजनों के बाद जयंती के मुख्य दिवस पर आज श्रद्धालुओं की भीड़ स्मारक स्थल पर एकदम उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न हिस्सों से आए अनुयायी जैसे ही जन्मभूमि पहुंचे, उन्होंने यहां सबसे पहले जन्मस्थली की पवित्र माटी को उठाकर अपने माथे से लगाया, जिसके बाद स्मारक में पहुंचकर बाबा साहब के चरणों में श्रद्धा से शीश नवाया। इसके बाद अनुयायियों ने स्मारक स्थल पर बाबा साहब के अस्थि कलश का पूजन किया और बुद्ध वंदना के साथ उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कई अनुयायी परिवारों के साथ पहुंचे थे, तो कई ऐसे भी थे जो अकेले सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर केवल इस एक क्षण के लिए अपने भगवान को नमन करने पहुंचे थे।
    आते रहे अनुयायी, चलती रही तैयारी

    आज अंबेडकर स्मारक पर प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर सुबह से ही तैयारियों का दौर जारी रहा। उनके निर्धारित कार्यक्रम से पहले तक प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा रहा, वहीं बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयायी उसी मार्ग से होकर स्मारक पहुंचते रहे। सुबह लगभग 9.30 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुरक्षाकर्मी मेटल डिटेक्टर लगाने और अन्य जरूरी इंतजामों में लगे रहे, वहीं पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की गई। इधर प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए लगातार सतर्क बना रहा।

    महाराष्ट्र से महू की सीधी रेल सुविधा…बढ़ेंगे अनुयायीमहाराष्ट्र से महू की सीधी रेल सुविधा…बढ़ेंगे अनुयायी
    हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में अनुयायी महू पहुंचे। हालांकि महाराष्ट्र से सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण अपेक्षाकृत कम श्रद्धालु पहुंच सके। बावजूद इसके, जो भी यहां आया, वह अपार श्रद्धा और समर्पण के साथ आया। स्थानीय अनुयायियों का मानना है कि आने वाले वर्षों में जब महाराष्ट्र से महू की सीधी रेल सुविधा शुरू होगी, तब यहां श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच सकती है और यह आयोजन और भी विराट स्वरूप लेगा।

    रात 12 बजे शुरू हुआ जन्मोत्सव
    डॉ. अंबेडकर मेमोरियल सोसायटी के सचिव राजेश वानखेडे के अनुसार, बीती रात 12 बजे स्मारक स्थल पर डॉ. बाबा साहब अंबेडकर का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर समता सैनिक दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा आतिशबाजी के साथ जन्मदिन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयायी उपस्थित रहे। भोजन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 12 भट्ठियों पर लगभग 500 कारीगर लगातार कार्य कर रहे हैं।

    भाजपा और कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण

    समरसता दिवस के रूप में मनी बाबा साहब की जयंती
    संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहरभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। गीता भवन स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी, नगर अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, वरिष्ठ नेता, विधायक तथा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
    भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर न्याय, समानता और समरसता के प्रतीक थे। उन्होंने समाज के गरीब, दलित और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। माल्यर्पण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाया और मिठाइयां बांटी। कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट, कृष्णमुरारी मोघे, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, निगम सभापति मुन्नालाल यादव, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाडिय़ा, महामंत्री कैलाश पीपले, महेश कुकरेजा, वासुदेव पाटीदार, राकेश शर्मा, भूपेंद्र केसरी, भारत पारख, नेहा शर्मा, स्वाति काशिद, गुलशन यादव, प्रणव मंडल, मुद्रा शास्त्री, राजीव जैन, अनिल गौहर, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, राजा कोठारी, गोविंद पंवार, नीतेश नरवले, सर्वजीत गौड़, मंडल अध्यक्ष नीतेश जैन, वासुदेव पाटीदार, महेश बसवाल, नितिन शर्मा, अशोक अधिकारी, भूपेंद्र केसरी, सचिन बंसल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी
    आज सुबह गीता भवन चौराहे पर भाजपा के साथ ही कांग्रेसियों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर देवेन्द्रसिंह यादव, संजय बाकलीवाल, राधे बोरासी, वीरू झांझोट श्याम सुन्दर यादव, राजेश चौकसे, सुधीर सेठिया, सत्यनारायण सलवाडिय़ा, योगेश हार्डिया, किरण जिरेती, रानू मलोलिया, शिव घावरी, अनुरोध जैन, विशाल चतुर्वेदी, संजय जैन, रायमुनि भगत, सुनील गोधा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share:

  • इंदौर: अधूरा रनवे, एयरपोर्ट प्रबंधन ने काम पूरा करने के लिए मुख्यालय से मांगा समय

    Tue Apr 14 , 2026
    फिर रात को बंद होगा एयरपोर्ट, रात की पुणे फ्लाइट बंद होगी या समय बदलेगा रनवे का काम करने वाली कंपनी को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किया ब्लैक लिस्ट इंदौर। इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल (Airport) के अधूरे रनवे (Incomplete Runway) पर उड़ानों का संचालन किए जाने के मामले का अग्निबाण द्वारा खुलासा किए जाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved