
उज्जैन। इंदौर के पितृ पर्वत से उज्जैन के हासामपुरा की ओर मिलने वाले ग्रीनफील्ड फोरलेन का काम चल रहा है और सड़क के दोनों मुरम बिछाने का कार्य हो गया है। यह सड़क इंदौर उज्जैन के बीच की दूरी 30 मिनिट में तय करेगी।
सिंहस्थ के मद्देनजर इंदौर के पितृ पर्व से उज्जैन के हासामपुरा तक एक और ग्रीनफील्ड फोरलेन रोड बन रहा है और इसका काम तेजी से चल रहा है। यह उज्जैन-इंदौर ग्रीन फील्ड कॉरिडोर उज्जैन के चिंतामण गणेश तक बनाया जा रहा है। पिछले दिनों भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने भी चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। 48 किलोमीटर के रोड़ पर लगभग 3 हजार करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। उज्जैन आने के लिए सबसे ज्यादा दबाव सिंहस्थ का इंदौर पर ही रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर उज्जैन-इंदौर ग्रीन फील्ड कॉरिडोर प्रोजेक्ट भी शुरू हो चुका है और सड़क के दोनों ओर मुरम डालने का काम पूरा हो चुका है। इस मार्ग से उज्जैन से इंदौर का सफर 30 से 40 मिनट में पूरा हो जाएगा। पहले यह रोड एलिवेटेड बनाया जाना था, मगर किसानों की मांग पर इसे जमीन की सतह से ही बनाने का निर्णय लिया गया। इसमें उज्जैन के 8 और इंदौर, सांवेर, फतेहाबाद से लगभग 28 गांव जुड़ेंगे। इस कॉरिडोर के बन जाने के बाद इंदौर एयरपोर्ट से ही गोमटगिरी होते हुए उज्जैन आसानी से पहुंचा जा सकेगा और सुपर कॉरिडोर क्रॉस करते हुए लवकुश चौराहा से उज्जैन जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इससे पश्चिमी क्षेत्र के लोगों को भी उज्जैन-इंदौर के बीच आवागमन सुगम होगा और आसपास पडऩे वाले गांवों की कनेक्टीविटी भी हो सकेगी। इंदौर जिले के 20 और उज्जैन जिले के 8 गांवों की जमीनें इसमें ली गई है। सिंहस्थ से पहले उक्त कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो जाएगा। काम तेजी गति से चल रहा है।