img-fluid

इंदौर: अधूरा रनवे, एयरपोर्ट प्रबंधन ने काम पूरा करने के लिए मुख्यालय से मांगा समय

April 14, 2026

  • फिर रात को बंद होगा एयरपोर्ट, रात की पुणे फ्लाइट बंद होगी या समय बदलेगा
  • रनवे का काम करने वाली कंपनी को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किया ब्लैक लिस्ट

इंदौर। इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल (Airport) के अधूरे रनवे (Incomplete Runway) पर उड़ानों का संचालन किए जाने के मामले का अग्निबाण द्वारा खुलासा किए जाने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी (Airport Authority) में इंदौर (Indore) से लेकर दिल्ली तक हडक़ंप मच गया है। इंदौर में विमानतल प्रबंधन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुख्यालय से इस काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की हैं। अब अथॉरिटी द्वारा डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से रात को इस काम को पूरा करने के लिए समय देने की बात की जा रही है। मंजूरी मिलते ही एक बार फिर रात को इस काम को शुरू किया जाएगा, जिससे रात को फिर एयरपोर्ट को बंद किया जाएगा।



  • उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा 29 मार्च से इंदौर एयरपोर्ट को 24 घंटों के लिए खोल दिया है, जबकि इससे पूर्व 17 महीनों से रनवे रिकार्पेटिंग के काम के चलते रात 10.30 से सुबह 6.30 के बीच रनवे को बंद रखा जाता था। अग्निबाण द्वारा कल ही इस मामले में लापरवाही का खुलासा करते हुए बताया था कि 2754 मीटर के रनवे पर 1100 मीटर हिस्से में डामर की दूसरी परत बिछाई ही नहीं गई है, जिससे इस हिस्से में रनवे ऊंचा नीचा हो गया है और इसके कारण हादसे की आशंका है। यहां विमानों को भी झटके लग रहे है। साथ ही एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे को 24 घंटे खोलने या काम पूरा करने के लिए आगे भी बंद रखने के लिए डीजीसीए से अनुमति तक नहीं ली है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन को मुख्यालय ने तलब किया है। प्रबंधन ने इस काम को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय मुख्यालय के माध्यम से दिल्ली मुख्यालय को अतिरिक्त समय दिए जाने की मांग भी की हैं। यह निर्णय डीजीसीए द्वारा लिया जाता है, इसलिए अब इस प्रस्ताव को तैयार कर डीजीसीए भेजा जा रहा है।

    रनवे का काम करने वाली कंपनी हुई ब्लैक लिस्ट
    इंदौर में रनवे रिकार्पेटिंग का काम महाराष्ट्र के चंद्रपुर की श्री साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी को टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से सितंबर 2024 में दिया गया था। इस काम के लिए 25 करोड़ की राशि तय हुई थी। कंपनी इससे पहले शिर्डी एयरपोर्ट पर भी यही काम ले चुकी थी, लेकिन शिर्डी में भी कंपनी तय समय में काम पूरा नहीं कर पाई थी, वहीं इंदौर में भी काफी समय लेने के बाद भी काम अधूरा है। अधिकारियों ने बताया कि इस आधार पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। कंपनी अब अगले 3 सालों तक एयरपोर्ट अथॉरिटी में काम नहीं कर सकती है, सिर्फ जो बाकी काम है उन्हें पूरा करने की अनुमति होगी। साथ ही कंपनी पर कई बार जुर्माना भी लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के पास इस तरह के कामों का पहले का कोई अनुभव भी नहीं था। इसे देखते हुए इंदौर के लिए रिटेंडर किए जाने थे।

    रात की उड़ान भी हो सकती है बंद
    29 मार्च से ही लागू हुए समर शेड्यूल में इंदौर से रात की दो नई उड़ानें शुरू हुई हैं। पहली 10.45 बजे बेंगलुरु से आकर 11.15 बजे दिल्ली जाती है, वहीं दूसरी रात 2.30 बजे पुणे से आकर 3.20 बजे वापस पुणे जाती है। इसमें से रात को काम शुरू करने के लिए पुणे फ्लाइट बाधा बन सकती है। इसलिए संभावना है कि इसका समय बदलने की मांग की जाएगी और अगर ऐसा संभव नहीं हुआ तो इसे बंद कर दिया जाएगा। यानी तय है कि एयरपोर्ट एक बार फिर रात को बंद होने जा रहा है।

    Share:

  • महिलाओं के नाम पीएम मोदी का खुला पत्र: 2029 तक महिला आरक्षण की बात फिर दोहराई

    Tue Apr 14 , 2026
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने महिलाओं (Women) के नाम एक खुला पत्र (Open Letter )लिखा है। इसमें उन्होंने कहा, अगर 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव महिला आरक्षण के साथ होते हैं, तो भारतीय लोकतंत्र और भी मजबूत और जीवंत बनेगा। पीएम ने देश की महिलाओं को एक पत्र लिखा है। इसमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved