img-fluid

सम्राट चौधरी कितनी संपत्ति के मालिक हैं, जो बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

April 14, 2026

पटना: बिहार की राजनीति में सम्राट चौधरी की चर्चा तेज हो गई है. वह सूबे के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. लोग उनके राजनीतिक सफर के साथ-साथ उनकी संपत्ति के बारे में भी जानना चाहते हैं. चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, उनकी और उनके परिवार की कुल संपत्ति करोड़ों में है, लेकिन इसकी खास बात यह है कि उन पर कोई कर्ज नहीं है. हलफनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी और उनके परिवार के पास कुल मिलाकर करीब 11.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं. यह जानकारी उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नामांकन के समय दी थी.


  • अगर चल संपत्ति यानी नकदी, बैंक बैलेंस, गाड़ियां और जेवरात की बात करें, तो परिवार के पास करीब 2 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें से लगभग 99 लाख रुपये खुद सम्राट चौधरी के नाम पर हैं. उनकी पत्नी, जो पेशे से वकील हैं, उनके नाम करीब 28 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है. इसके अलावा हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) के नाम पर भी कुछ राशि दर्ज है. उनके दोनों बच्चों के नाम पर भी लाखों रुपये की संपत्ति है, जिससे कुल मिलाकर चल संपत्ति करीब 1.98 करोड़ रुपये तक पहुंचती है.

    अचल संपत्ति यानी जमीन-जायदाद की बात करें तो इसमें सबसे बड़ा हिस्सा पैतृक संपत्ति का है. सम्राट चौधरी के नाम पर भले ही कम अचल संपत्ति हो, लेकिन उनके परिवार के पास कुल मिलाकर करीब 9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. इसमें पैतृक संपत्ति की कीमत लगभग 8.20 करोड़ रुपये बताई गई है. जब इसमें खुद की अर्जित संपत्ति को जोड़ दिया जाता है, तो यह आंकड़ा करीब 8.96 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद सम्राट चौधरी पर किसी तरह का कर्ज नहीं है. यानी उनकी पूरी संपत्ति लगभग कर्ज मुक्त है.

    Share:

  • तुर्की के एक स्कूल में पूर्व छात्र ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 16 लोग हुए घायल

    Tue Apr 14 , 2026
    डेस्क। दक्षिण-पूर्वी तुर्की के एक हाई स्कूल में एक पूर्व छात्र ने अंधाधुंध गोलीबारी की है। गोलीबारी में कम से कम 16 लोग घायल हो गए। स्कूल में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद पूर्व छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved