img-fluid

दुर्गापुर में अमित शाह के रोड शो के बाद बवाल, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प

April 14, 2026

दुर्गापुर। दुर्गापुर में अमित शाह के रोड शो के समाप्त होते ही पूरे इलाके में तनाव फैल गया। बांकुड़ा मोड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी से शुरू होकर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। स्थिति तेजी से बिगड़ गई और दोनों पक्षों के कम से कम दो कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को रक्तरंजित अवस्था में दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे दुर्गापुर पश्चिम के बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण चंद्र घोड़ुई और टीएमसी उम्मीदवार कवि दत्ता।

बीजेपी का आरोप है कि उनके कार्यकर्ता रवि दास को अमित शाह के रोड शो में शामिल होने के ‘अपराध’ में पीटा गया और उनका सिर फोड़ दिया गया। इस घटना को लेकर लक्ष्मण घोड़ुई ने टीएमसी पर आतंक फैलाने का आरोप लगाया।


  • वहीं, टीएमसी नेतृत्व ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि बीजेपी ही बेवजह तनाव पैदा कर रही है। कवि दत्ता ने कहा, “अशांति की आग लगाना आसान है, लेकिन उसे बुझाना मुश्किल है।” पूरी घटना के बाद इलाके में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

    बीजेपी नेता अभिजीत दत्ता ने आरोप लगाया कि हमारे नेता अमित शाह के रोड शो में भारी भीड़ देखकर टीएमसी बौखला गई थी। भाजपा नेता का आरोप है, 8 से 10 टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों से हमला किया। जब हमारा एक कार्यकर्ता घर लौट रहा था तो उस पर लाठियों से हमला किया, उसके घर में तोड़फोड़ की गाई और उसकी मां को धक्का दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारियां नहीं हुईं, तो दुर्गापुर में बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।

    पश्चिम बंगाल पुलिस की मौजूदगी में ही टीएमसी के गुंडों के एक गिरोह ने एक पत्रकार को जमीन पर घसीटा और उसकी पिटाई की। कल रात बीरभूम जिले के सूरी में, स्थानीय पत्रकार राजा हुसैन पर टीएमसी के गुंडों ने पार्टी के खिलाफ आलोचनात्मक रिपोर्टिंग करने के लिए हमला किया।

    Share:

  • संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मचाया तहलका

    Tue Apr 14 , 2026
    डेस्क। संजू सैमसन का तहलका जारी है। टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले संजू का लोहा अब आईसीसी ने भी माना है। आईसीसी ने संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना है। ये उन्हें ये अवार्ड मार्च महीने के लिए दिया गया है, जिसमें संजू सैमसन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved