img-fluid

पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘पोइला बोइशाख’ पर शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

April 15, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘पोइला बोइशाख’ पर शुभकामनाएं दीं (Wishes the people of West Bengal on ‘Poila Boishakh’) । इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।


  • प्रधानमंत्री ने बुधवार को आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में पश्चिम बंगाल में कुशासन, अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल रहा है, जिससे आम लोगों के बुनियादी अधिकार, सम्मान और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में माताओं-बहनों की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार के अवसर और गरीबों के अधिकार प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यह राज्य कभी पूरे देश को नई दिशा दिखाने वाला रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर विकसित पश्चिम बंगाल के निर्माण का संकल्प लें।

    उन्होंने कहा, “आइए हम सभी मिलकर एक ऐसे पश्चिम बंगाल का निर्माण करें, जहां कोई गरीब भूखा न सोए, हर किसी को भोजन मिले, महिलाएं सुरक्षित महसूस करें और बिना डर के घर से बाहर निकल सकें, और युवाओं को रोजगार के लिए राज्य छोड़कर न जाना पड़े।” प्रधानमंत्री ने राज्य के भविष्य को आने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो पश्चिम बंगाल फिर से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य देश के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा और एक ‘विकसित राज्य’ के रूप में अपनी पहचान फिर हासिल करेगा।

    उन्होंने चुनाव को एक निर्णायक मोड़ बताते हुए मतदाताओं से सही फैसला लेने की अपील की। पीएम मोदी ने इसे ‘सच और झूठ की लड़ाई’ करार दिया और लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल के लोग भाजपा का समर्थन करेंगे और पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को तय है। 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों के साथ जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 77 सीटें मिली थीं। कांग्रेस और वाम दल अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    Wed Apr 15 , 2026
    कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं (Women are not safe in West Bengal) । उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सालों तक टीएमसी के गुंडे महिलाओं के साथ ज्यादती करते रहे, लेकिन ममता बनर्जी ने एक शब्द […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved