img-fluid

जनभागीदारी से शहर को बनाएंगे स्वच्छता में नंबर-वन

April 16, 2026

  • क्षेत्रीय पार्षद की अगुवाई में महर्षि अरविंद वार्ड में चला स्वच्छता अभियान

जबलपुर। भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत संस्कारधानी को स्वच्छता के शिखर पर पहुँचाने के प्रयासों ने अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। इसी कड़ी में महर्षि अरविंद वार्ड में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार एवं क्षेत्रीय पार्षद अनीता जाट के नेतृत्व में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पार्षद ने स्वयं झाड़ू थामकर वार्ड की मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।



  • अभियान की सबसे बड़ी शक्ति स्थानीय नागरिक रहे। वार्ड के सैकड़ों निवासियों, युवाओं और वरिष्ठ जनों ने स्वत: गलियों और नालियों की सफाई में अपना श्रमदान दिया। जागरूकता संवाद सफाई के उपरांत वार्ड पार्षद एवं निगमायुक्त ने रहवासियों से संवाद कर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कहा नगर निगम शहर को स्वच्छ रखने के लिए कटिबद्ध है, लेकिन जबलपुर को देश में नंबर-1 तभी बनाया जा सकता है जब हर नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझे। महर्षि अरविंद वार्ड में आज जो उत्साह दिखा है, वह पूरे शहर के लिए प्रेरणादायी है। पार्षद अनीता जाट ने कहा कि मेरे वार्ड के निवासियों ने आज यह सिद्ध कर दिया है कि जनशक्ति के आगे कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है हम निरंतर वार्ड को जीरो वेस्ट बनाने की दिशा में कर करेंगे अभियान के अंत में सभी उपस्थित जनों को शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा वार्ड में कीटनाशक दवा का छिड़काव और डस्टबिन के सही उपयोग के बारे में डेमो भी दिया गया। इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Share:

  • गौरीघाट से 12 भिक्षुक वापस भेजे गए घर

    Thu Apr 16 , 2026
    जबलपुर। मां नर्मदा तट गौरीघाट को पवित्र और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे Óभिक्षुक मुक्त अभियानÓ के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार नगर निगम और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयासों से 12 ऐसे भिक्षुकों को उनके गृह निवास भेजा गया, जो अन्य शहरों या स्थानों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved