img-fluid

वाराणसी पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, ज्ञानवापी को बताया कलंक, कोर्ट से जताई जल्द फैसले की उम्मीद

April 20, 2026

वाराणसी। बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के लिए शहर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से ज्ञानवापी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंच से संबोधन करते हुए उन्होंने ज्ञानवापी परिसर को लेकर न्यायालय से जल्द फैसला आने की उम्मीद जताते हुए मस्जिद को कलंक बताया है।


  • ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के साथ ही बड़ी संख्या में उनके अनुयायी भी पहुंचे थे। इसी बीच मंच पर से अपने और काशी के रिश्ते का जिक्र करते हुए बागेश्वर सरकार ने कहा, ‘काशी विश्वनाथ मंदिर के पास जो कलंक लगा है, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि न्यायालय जल्द फैसला दे। भगवान की कृपा से वहां अभिषेक होगा और भगवा लहराएगा।’

    इस बयान में धीरेंद्र शास्त्री ने खुल कर ज्ञानवापी का नाम भी लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि काशी में मुस्लिम दुकानदारों को हिंदू श्रद्धालुओं से लाभ मिलता है, जो हिंदुओं की उदारता को दर्शाता है। इसके आलावा बोले की जब काशी विश्वनाथ के दर्शन कर बाहर निकलो तो एक मजार है, जहां मुसलमानों से ज्यादा हिन्दू मत्था टेकते हैं।

    Share:

  • भारतीय परिवेश पर आधारित फिल्मों ने जीते प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार..

    Mon Apr 20 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति (Culture), विविधता (Diversity) और गहराई (Depth) ने लंबे समय से विश्व सिनेमा  को आकर्षित किया है और हॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा है। भारतीय परिवेश, संघर्ष, आध्यात्मिकता (Spirituality) और मानवीय भावनाओं से जुड़ी कहानियों ने अंतरराष्ट्रीय (International) फिल्म निर्माताओं को प्रेरित किया है। यही कारण है कि कई बड़ी हॉलीवुड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved