img-fluid

तीन साल में खत्म हो जाएगा द हंड्रेड? ललित मोदी और केविन पीटरसन के बीच छिड़ी बहस

April 20, 2026

लंदन। इंग्लैंड के चर्चित टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ को लेकर ललित मोदी और केविन पीटरसन के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई है। आईपीएल के पहले चेयरमैन ललित मोदी ने दावा किया कि यह 100 गेंदों वाला टूर्नामेंट अगले तीन साल में खत्म हो जाएगा। वहीं पीटरसन ने इस बात से असहमति जताते हुए अलग भविष्यवाणी की।

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान ललित मोदी ने बयान दिया था कि तीन साल के अंदर हंड्रेड लीग खत्म हो जाएगी। इसके बाद इस पर ट्वीट करते हुए पीटरसन ने लिखा- द हंड्रेड खत्म नहीं होगा, बल्कि तीन साल में यह टी20 प्रतियोगिता बन जाएगा। फिर एक सोशल मीडिया यूजर को जवाब देते हुए लिखा, ‘यह बस यूके का आईपीएल बन जाएगा। इसका फॉर्मेट टी20 में बदल जाएगा।’ इस पर ललित मोदी ने एक लंबा पोस्ट किया है।

ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि कोई भी टी20 लीग आईपीएल जैसी नहीं बन सकती। उन्होंने ‘द हंड्रेड’ को लेकर कई लॉजिस्टिक समस्याएं भी गिनाईं। उन्होंने कहा, ‘इस जिंदगी में कोई भी टी20 टूर्नामेंट आईपीएल जैसा नहीं हो सकता। इसे इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना सही नहीं है क्योंकि आपके पास न तो मजबूत फैन बेस है, न ही उतनी आबादी और न ही विज्ञापन देने वालों का वैसा समर्थन। भारतीय खिलाड़ी भी इसमें नहीं खेल पाएंगे। 18 काउंटीज का एक साथ आना मुश्किल है। अगर इसे आईपीएल जैसा होम और अवे फॉर्मेट बनाना चाहेंगे, तो उतने दिन और दर्शक नहीं मिलेंगे। इसलिए सच्चाई को समझना चाहिए। यह ज्यादा से ज्यादा दक्षिण अफ्रीका जैसी टी20 लीग बन सकता है।’


  • उन्होंने आगे आर्थिक पक्ष पर भी सवाल उठाए। ललित मोदी ने कहा, ‘स्काई क्रिकेट के कितने सब्सक्राइबर हैं, यह पता कर लीजिए और सोचिए कि लोग इसके लिए कितना भुगतान करेंगे। आप खुशकिस्मत होंगे अगर यह संख्या एक मिलियन तक पहुंच जाए।’

    2021 में शुरू हुआ द हंड्रेड अपने 100 गेंदों के अनोखे फॉर्मेट के कारण चर्चा में रहा है। यह टूर्नामेंट पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खेला जाता है। हाल ही में इसके पहले ऑक्शन में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी। जेम्स कोल्स सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें लंदन स्पिरिट ने करीब 3.9 लाख पाउंड में खरीदा। वहीं जॉर्डन कॉक्स को वेल्श फायर ने तीन लाख पाउंड में अपने साथ जोड़ा।

    आईपीएल 2008 में शुरू हुआ था और आज दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन चुका है। इसमें 10 टीमें हिस्सा लेती हैं और हर फ्रेंचाइजी के पास करोड़ रुपये का बजट होता है। इसी वजह से ‘द हंड्रेड’ की तुलना अक्सर आईपीएल से की जाती है, लेकिन ललित मोदी का मानना है कि आईपीएल का स्तर हासिल करना आसान नहीं है। आने वाले सीजन में ‘द हंड्रेड’ में चार आईपीएल-समर्थित टीमें भी नजर आएंगी, जिससे इस लीग की लोकप्रियता बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह बदलाव इसे नई ऊंचाइयों तक ले जा पाएगा या नहीं।

    Share:

  • उत्तर कोरिया ने क्लस्टर बमों का किया परीक्षण, किम जोंग-उन की बेटी भी रहीं मौजूद

    Mon Apr 20 , 2026
    डेस्क। उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइलों के अपने नवीनतम प्रक्षेपण में क्लस्टर बमों का परीक्षण किया है। यह परीक्षण नेता किम जोंग-उन की देखरेख में हुई है। दक्षिण कोरिया की सेना ने उत्तर कोरिया के सिनफो क्षेत्र से सुबह लगभग 6:10 बजे पूर्वी सागर की ओर दागी। कई अल्प दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का पता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved