img-fluid

भारत आने को बेताब टेनिस खिलाड़ी जोकोविच, जानें विराट कोहली के लिए क्या बोले?

April 21, 2026

नई दिल्ली. टेनिस (Tennis) के महान खिलाड़ी (great player) नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने भारतीय दिग्गज (Indian Legends) विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोहली की वजह से ही उन्होंने क्रिकेट (Cricket) देखना शुरू किया। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के दौरान जोकोविच ने कहा, ‘विराट मेरे दोस्त हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। सच कहूं तो उन्हीं की वजह से मैंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया। पहले मैं इसे नहीं देखता था, लेकिन उनके जरिए मेरी रुचि बढ़ी।’

भारत के लिए खास संदेश
जोकोविच ने भारतीय फैंस के लिए अपना प्यार भी जताया और जल्द भारत आने की इच्छा दोहराई। उन्होंने कहा, ‘मेरा संदेश हमेशा प्यार, सम्मान और आभार का होता है। मुझे वर्षों से भारतीय फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला है। मैं जल्द ही भारत आना चाहता हूं। पिछले कुछ वर्षों से मुझे वहां आने का एक अलग ही आकर्षण महसूस हो रहा है।’


  • भारत आने की योजना
    24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके जोकोविच ने यह भी संकेत दिया कि वह भारत में किसी इवेंट या मैच का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं भारत में कोई इवेंट होस्ट करना चाहता हूं या मैच खेलना चाहता हूं। मुझे भारतीय लोगों से खास जुड़ाव महसूस होता है।’

    नई पीढ़ी की टक्कर पर भी बोले
    जोकोविच ने टेनिस की नई प्रतिद्वंद्विता पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर की प्रतिस्पर्धा को खास बताया, लेकिन ‘बिग थ्री’ को सबसे महान माना। उन्होंने कहा, ‘सिनर और अल्काराज की राइवलरी शानदार है, लेकिन मेरे लिए बिग थ्री हमेशा सबसे महान रहेंगे।’ बिग थ्री जोकोविच, फेडरर और नडाल की तिकड़ी को कहा जाता है।

    Share:

  • IPL सट्टेबाजी रैकेट का बड़ा भंडाफोड़, 42.3 लाख रुपये के बैंक खाते फ्रीज, चार आरोपी गिरफ्तार

    Tue Apr 21 , 2026
    नई दिल्ली।आईपीएल 2026 के जारी Season (Season) के बीच अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क (Illegal Betting Network) पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस ने एक संगठित रैकेट (Organized Racket) का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 42.3 लाख रुपये से जुड़े बैंक खातों (Frozen Bank Accounts) को फ्रीज कर दिया। यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved