
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में सीएम योगी की जनाक्रोश पदयात्रा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. सीएम योगी पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में लखनऊ में पदयात्रा हो रही थी लेकिन किसी ने काला चश्मा नहीं लगाया था. पदयात्रा एक प्रैक्टिस थी. इनको विपक्ष में ऐसे ही पदयात्रा करनी पड़ेगी
सपा के मुखिया ने कहा है कि बीजेपी अपने ही बनाए कानून पर संघर्ष कर रही है. बीजेपी ही महिला आरक्षण रोकना चाहती है. सामाजिक न्याय के लिए पीडीए सरकार जरूरी है. इतिहास में पहली बार एक समाज एक सरकार को हराने जा रहा है वो है पीडीए. हाल में जो ऐतिहासिक लोकतंत्र की जीत हुई है, उसके लिए जानता का धन्यवाद और इंडिया गठबंधन के सभी दलों का धन्यवाद.
अखिलेश ने आगे कहा कि हम सब महिला आरक्षण के पक्ष में हैं. कोई इसे रोकना चाहता है तो वो बीजेपी है. ये बीजेपी के बदनीयत की हार हुई है. जब गिनती से आरक्षण मिल रहा है तो जब तक गिनती नहीं होगी तब तक आरक्षण कैसे मिलेगा? बीजेपी सरकार में संवैधानिक पद पर बैठे लोग भी उनका प्रचार कर रहे हैं, इनका प्रॉपेगंडा चला रहे हैं.
सपा प्रमुख ने कहा कि ये कैसा लोकतंत्र है कि एक नौजवान ने हमें चाय क्या पिला दी, उसकी दुकान बंद करवा दी. उसकी क्या गलती थी? उसने कहा कि मेरे से बेहतर चाय कोई नहीं बना सकता- शायद इस बात से दिक्कत हो गई होगी. सपा चीफ ने कहा जो दूसरों का नाम बदलते थे, उनका नाम बंगाल में जा कर बदल गया. वहां सरकार कोई और है. संभल के रहें. कहीं उन पर FIR ना दर्ज हो जाए.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved