img-fluid

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने

April 22, 2026


नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर (On First anniversary of Pahalgam Terror Attack) पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी (Paid Tribute to the Victims) । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 22 अप्रैल 2025 को 26 निर्दोष लोगों को मार डाला था ।


  • प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को याद किया गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मैं पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उस जघन्य कृत्य में निर्दोष लोगों की जो दुखद क्षति हुई, वह हमारी सामूहिक स्मृति में हमेशा के लिए अंकित हो गई है।

     

    उन्होंने कहा कि मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है। आतंकवाद के ऐसे कृत्य शांति और एकता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को डिगा नहीं सकते। हम आतंकवाद को हर जगह और उसके सभी रूपों में पराजित करने के अपने संकल्प पर दृढ़ हैं।

    Share:

  • पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए मासूम लोगों को हमेशा याद किया जाएगा - उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

    Wed Apr 22 , 2026
    बेंगलुरु । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Vice President CP Radhakrishnan) ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए मासूम लोगों (Innocent People killed in the Pahalgam Terror Attack) को हमेशा याद किया जाएगा (Will always be Remembered) । उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, मैं पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को पूरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved