
डेस्क: अमेरिका के व्हाइट हाउस में एक खास कार्यक्रम के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बैठक कर रहे थे, तभी एक 2 साल का बच्चा वहां फर्श पर खेलते-खेलते लेट गया और सबकी नजरें उसी पर टिक गईं. इस बच्चे का नाम ट्रैविस स्मिथ है. इस बच्चे की कहानी बेहद खास है. वह जन्म से ही पूरी तरह सुनने में असमर्थ था.
ट्रैविस की मां सिएरा स्मिथ ने बताया कि वह अपने बेटे को पुकारती थीं, लेकिन वह उनकी आवाज सुन ही नहीं पाता था. वह अपना नाम तक नहीं पहचानता था और मां के आई लव यू कहने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं देता था. बाद में ट्रैविस को रेजेनेरॉन कंपनी की एक नई जीन थेरेपी दवा दी गई, जिसे FDA का समर्थन मिला है. इस इलाज के साथ एक सर्जरी भी की गई. इलाज के बाद धीरे-धीरे ट्रैविस की सुनने की क्षमता वापस आ गई.
कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने खुद इस बच्चे और उसकी मां से बात की. उन्होंने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या बच्चा क्या वह कुछ भी सुन पाता था. इस पर उसकी मां ने कहा कि वह 100% सुनने में असमर्थ था, लेकिन अब वह उनकी आवाज सुन सकता है और समझ सकता है. सिएरा ने बताया कि अब ट्रैविस को संगीत बहुत पसंद है. वह गाने सुनता है, डांस करता है और म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स से खेलना भी उसे अच्छा लगता है. उन्होंने कहा कि उनका बेटा बहुत बहादुर है और उसने इलाज के दौरान सब कुछ हिम्मत से झेला.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved