img-fluid

‘अपन ब्याह नहीं, सुरदास की बरतुहारी’, केजरीवाल के बंगाल दौरे पर गिरिराज सिंह का तंज

April 26, 2026

नई दिल्ली। बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केजरीवाल के बंगाल चुनाव प्रचार करने पर तंज कसा है। गिरिराज सिंह ने कहा, ‘जो अपना चुनाव हार गया। वह दूसरे को जिताने चले हैं। एक कहावत है बिहार में अपन ब्याह नहीं सुरदास की बरतुहारी। यानी अपनी शादी नहीं की दूसरी की शादी के लिए लड़का-लड़की खोज रहे हैं।’

इसके साथ ही राहुल गांधी द्वारा भाजपा के लिए ममता बनर्जी द्वारा रास्ता खोलने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल में दोनों साथ थे। यह महागठबंधन है कि ठग बंधन है या पता नहीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति बंदन विधेयक महिला आरक्षण को गिराने में राहुल गांधी और टीएमसी साथ थी। अभी दोनों में क्या हो गया।


  • गिरिराज सिंह ने कहा कि यह कैसा गठबंधन या ठगबंधन है या मोदी का विरोध करने का एक नया तरीका है। बंगाल में राहुल गांधी हार मान चुके हैं, ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी है। अब वह इज्जत बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में चुनाव हार चुकी हैं। केजरीवाल हार में और हराने मत जाएं। उनके जाने से जीतने के बदले दो-चार सीट और चली जाएंगी।

    Share:

  • 'पहले इस्तीफा दीजिए, फिर जहां जाना है जाइए', AAP के बागी सांसदों को संजय सिंह का संदेश

    Sun Apr 26 , 2026
    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी से बगावत करने वाले 7 राज्यसभा सांसदों को साफ संदेश दिया कि आप जिस दल से चुने गए है अगर आपको उससे मतभेद है तो आप इस्तीफा दीजिये औऱ जहां जाना जाइए। संजय सिंह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved