img-fluid

बिहार के इस जिले में बसेगी नई टाउनशिप… इन 68 गांवों की बदलेगी सूरत

April 26, 2026

मुजफ्फरपुर: बिहार सरकार ने राज्य में 11 नए सैटेलाइट ग्रीनफील्ड शहर विकसित करने की योजना के तहत के पास ‘नई तिरहुत टाउनशिप’ बसाने का फैसला लिया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने टाउनशिप की सीमा और क्षेत्र निर्धारित करते हुए इसका संकल्प जारी कर दिया है. मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित नई तिरहुत टाउनशिप में कोर एरिया स्पेशल एरिया और जोन एरिया होगा. कोर एरिया का क्षेत्रफल 800 एकड़ होगा.

इस प्रस्तावित टाउनशिप का कुल क्षेत्रफल लगभग 20,200 एकड़ होगा. टाउनशिप में कुल 68 गांव शामिल किए गए हैं, जिनमें कुढ़नी और मड़वन प्रखंड के आठ गांव कोर एरिया में रखे गए हैं. सरकार ने टाउनशिप क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री और हस्तांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, जो 30 जून 2027 तक लागू रहेगी. इस फैसले के बाद संबंधित गांवों के लोगों में बेचैनी बढ़ गई है, क्योंकि कई जगहों पर जमीन के सौदे पहले ही तय हो चुके थे और अग्रिम राशि भी दी जा चुकी थी.

टाउनशिप योजना के तहत जमीन मालिकों (रैयतों) को उनकी जमीन के बदले विकसित क्षेत्र में हिस्सेदारी दी जाएगी. सरकार की ओर से लगभग 55 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का प्रावधान है, जिससे भविष्य में रैयतों को नियमित आय का स्रोत मिल सकेगा. नई तिरहुत टाउनशिप में आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा. इसमें बड़े पार्क, खेल मैदान, कमर्शियल हब, औद्योगिक क्षेत्र, चौड़ी सड़कें और आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल होंगी.


  • टाउनशिप की भौगोलिक सीमा उत्तर में पानापुर, दक्षिण में दुबियाही और तुर्की, पूर्व में नया बाईपास तथा पश्चिम में मड़वन तक फैली होगी. यह टाउनशिप से करीब 10 किलोमीटर और से महज 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगी. एयरपोर्ट के विकास के साथ इस टाउनशिप को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि अगले वर्ष तक यहां 19-सीटर विमानों का परिचालन शुरू करने की तैयारी चल रही है.

    टाउनशिप में शामिल प्रमुख प्रखंडों में कांटी, मड़वन, कुढ़नी और मुशहरी शामिल हैं. कोर एरिया में कुढ़नी का मोथा (चक हारून) और मड़वन के कई गांवों को शामिल किया गया है, जबकि स्पेशल एरिया में इन प्रखंडों के अन्य गांवों को जोड़ा गया है. सरकार का मानना है कि इस परियोजना से क्षेत्र में शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

    स्पेशल एरिया में जिन गांवों को शामिल किया गया उनमें कांटी का रोशनपुर, काबिलपुर, शामपुर भोज, मुबारकपुर, हरपुर गणेश, सुरतपुर, शेरुकाही बंगरा और पानापुर हवेली, मड़वन के मड़वन खुर्द, गोनारा उर्फ गाजीपुर बिशुनपुर गोविंद, भटौना, खलीलपुर, मधुबन भोज, हरिपुर, रामपुर, रायपुर, बथनाराम गोपालपुर, चिकनौता उर्फ हरपुर लाहौरी सलाहपुर, कोदरिया, निजामुद्दीन, पकाही खास, बगाही व मिठनपुरा गांव शामिल है

    इसके अलावा स्पेशल एरिया में कुढ़नी प्रखंड का गौरैया, खड़ौना डीह दरिया छपरा, कफेन दरिया छपरा, सुमेरा,तारसन, सकरी सरैया, भवानपुर गांव के नाम शामिल हैं. मुशहरी के पताही उर्फ पताही रूप, मधुबनी, चौसीमा, मादापुर चौबे, धर्मपुर, खबरा ऊर्फ किरतपुर, डुमरी उर्फ दामोदरपुर, परमानंदपुर ,पकड़ी इस्माइल गांव भी इसमें शामिल हैं.

    Share:

  • लोकल से ग्लोबल हुआ भारतीय चीज, PM मोदी बोले- दुनिया की थाली तक पहुंचा भारत का स्वाद

    Sun Apr 26 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भारत के डेयरी सेक्टर की बढ़ती ताकत और वैश्विक स्तर पर भारतीय चीज की पहचान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत का स्वाद, परंपरा और गुणवत्ता अब दुनिया भर में नई पहचान बना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘हमारे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved