img-fluid

वैभव सूर्यवंशी के पास नंबर-1 बनने का मौका, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

April 28, 2026

डेस्क: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब किंग्स इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स हाल की हार के बाद जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी. मैच की सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर है. यह युवा ओपनर इस सीजन में लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रहा है.


  • वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों पर शतक जड़ने का कारनामा किया था. वैभव सूर्यवंशी इस सीजन के 8 मैचों में 357 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन सिर्फ 24 रन और बनाते ही वह नंबर-1 पोजिशन हासिल कर सकते हैं. उनकी स्ट्राइक रेट भी काफी आक्रामक है, जिसके कारण वह हर मैच में विरोधी टीमों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं.

    इसके अलावा, वैभव एक बड़े रिकॉर्ड से सिर्फ 43 रन दूर हैं. अगर वह इस मैच अपने तूफानी अंदाज को जारी रखते हुए 43 रन बना लेते हैं तो आईपीएल 2026 में 400 रन का आंकड़ा छू लेंगे. इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के एक सीजन में 230 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 400 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. बता दें, वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन भी कुछ ऐसी ही बल्लेबाजी की थी और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे.

    बता दें, वैभव सूर्यवंशी पंजाब की टीम के खिलाफ दूसरी बार खेलने उतरेंगे. पिछले सीजन उन्होंने इस टीम के खिलाफ एक मुकाबला खेला था. उस मैच में 220 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर 40 रनों की तूफानी पारी खेली थी. उस पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे. यानी वैभव सूर्यवंशी ने सारे रन सिर्फ बाउंड्रीज से ही बनाए थे. ऐसे में फैंस को एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी से ऐसी ही पारी की उम्मीद है.

    Share:

  • वरमाला पहनाई, 7 फेरे लिए; फिर ऐसा क्या हुआ, विदाई से पहले भागा दूल्हा

    Tue Apr 28 , 2026
    फाजिल्का: पंजाब के फाजिल्का से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे. यहां एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दूल्हा और दुल्हन सात फेरे ले चुके थे और विदाई की तैयारी चल रही थी. ऐन वक्त पर दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस लेकर मंडप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved